आज यानी मंगलवार को बिहार की राजधानी पटना से सटे बिहटा के सिकंदरपुर के पास एक फैक्ट्री में आग लग गई। यह फैक्ट्री मौर्या टाटा फैक्ट्री के नाम से जाना जाता है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की दोपहर में टाटा फैक्ट्री पेंट बूथ में आग लग गई है, जिसके बाद फैक्ट्री में मौजूद कर्मियों एवं मजदूरों के बीच अफरातफरी मच गई। इस बात की सूचना मिलने पर बिहटा थाना ने अग्निशमन दस्ते को फैक्ट्री पहुंचने की सूचना दी। मौके पर फायर ब्रिगेड गाड़ियां आग को काबू में कर लिया है। वही आग लगने का मुख्य कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि किसी व्यक्ति के हताहत की खबर नहीं है।
आग पर काबू पा लिया गया है
इस दुर्घटना के बाद वहां मौजूद कर्मियों ने इसकी सूचना वहां के अधिकारियों को दी, जिसके बाद अधिकारियों ने घटना की सूचना बिहटा थाना को दी। वही कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम के लंबे मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके साथ ही इन्होंने बताया कि इस हादसे में 20 लाख रुपय से अधिक का नुकसान हो चुका है।




















