JAMSHEDPUR : परसुडीह थाना अंतर्गत पश्चिमी हलुदबनी डूंगरी टोला में अफरा-तफरी मच गई। एक घर में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूझ बूझ से आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में घर का सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। डूंगरी टोला निवासी महिंद्र टूडू के घर पर महिलाएं पानी भर रही थी। तभी उन्होंने घर से धुआं उठता देखा। उन्होंने घर के सदस्यों को मेन स्विच बंद करने को कहा। लेकिन तबतक देर हो चुकी थी। घर में रखा सारा सामान आग की चपेट में आ गया। पीड़ित महिला ने बताया कि अचानक घर में धुआ निकलता देखा और थोड़ी देर में पूरे घर में आग लग गई। उन्होंने अनुमान लगाया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से ऐसा हुआ है। उनका लाखों का नुकसान हो गया।
बिहार को बंगाल नहीं बनने देना है.. गिरिराज सिंह ने कहा कसम खाइए NDA उम्मीदवार को वोट करेंगे
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में एक कार्यक्रम के दौरान राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा। उन्होंने...