झारखंड में एक बार फिर अपराधियों का तांडव तेजी से बढ़ने लगा है। पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई के बावजूद अपराधियों के मन के कानून का डर कम होता नजर आ रहा है। ताजा मामला झारखंड की राजधानी रांची से सामने आ रही है। जहां जिले के भीड़ भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, रांची के कपड़ा मंडी में मेन रोड पर अपराधियों ने एक शख्स पर दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में गोली लगने वाले युवक छोटू की मौत हो गई। जबकि अपराधी वहां से हथियार लहराते हुए फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया। लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई।
वहीं, किसी ने पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि मृतक छोटू कांटाटोली मौलाना आजाद कॉलोनी का रहने वाला था। वहीं, घटना के बाद भीड़ को शांत करने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई। बता दें कि इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें सड़क पर खून बिखरा है, आसपास भीड़ जमा है और फोर्स तैनात है।




















