BOKARO : सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह परियोजना के जारंगडीह रेलवे साइडिंग प्लेटफार्म नंबर-2 में कोयला लदा रेलवे रैक की 5 बोगी बेपटरी हो गई। कोयला लदा रेलवे रेक KPSS के लिए कोयला ले कर जा रही थी उसी क्रम में बेपटरी हो गई। बेपटरी की घटना के बाद बाबू क्वार्टर,16 नम्बर कॉलोनी तथा मांझी टोला जाने वाली मुख्य सड़क बाधित हो गई। मुख्य सड़क के बाधित होने से राहगीरों तथा कॉलोनी वासियों को काफी परेशानी का सामना आवागमन के लिए उठाना पड़ा। वंही जारंगडीह अस्पताल जाने के लिए भी अस्पतालकर्मियों तथा मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी।
लगभग घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं पहुंची ईआरटी वैन

घटना के लगभग 12घंटे बीत जाने के बाद भी ईआरटी वैन नहीं पहुंची। जिसके चलते 12 घंटो के बाद भी आवागमन उस बाधित मार्ग से चालू नहीं हो सका। मार्ग बाधित होने के चलते लोगों को परेशानी बढ़ी रही। वंही इस संदर्भ में कांटा बाबू संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि उक्त घटना शनिवार की देर शाम लगभग 5 बजकर 50 मिनट का है।
CCL को लाखों के नुक़सान की संभावना
सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह परियोजना के जारंगडीह रेलवे साइडिंग में बेपटरी की इस घटना से सीसीएल प्रबंधन को लाखों की नुक्सान की सम्भावना जताई जा रही है और घटना के कारणों की पता लगाया जा रहा है।




















