RANCHI: डीएसपी रैंक के पांच अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना झारखंड पुलिस मुख्यालय ने जारी कर दी है। जिसमें लोहरदगा डीएसपी के पद पर पदस्थापित बीएन सिंह को बेरमो डीएसपी बनाया गया है। जैप -5 के डीएसपी के पद पर पदस्थापित सुमित प्रसाद को गिरिडीह, डुमरी का डीएसपी बनाया गया है।सीआइडी डीएसपी के पद पर पदस्थापित जय प्रकाश नारायण चौधरी को गोड्डा का डीएसपी बनाया गया है।पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत सुदर्शन कुमार आस्तिक को डीएसपी एसीबी रांची बनाया गया है। एसीबी डीएसपी के पद पर पदस्थापित अरविंद कुमार सिंह को विशेष शाखा का डीएसपी बनाया गया है।
पटना में सियासी तूफान: 35 साल पुराने केस ने घेरा पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को, आवास पर पहुंची पुलिस, गिरफ्तारी पर अड़ा प्रशासन
Pappu Yadav Arrest: पटना की राजनीति उस वक्त अचानक गरमा गई जब पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू...




















