जमुई में नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पांच युवकों ने मिलकर एक नाबालिग युवती से गैंगरे’प किया है जिनमें आरोपी चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं युवती को इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया है। पांचों युवक लड़की के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। इस मामले में पीड़िता की मां ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
सारे आरोपी युवती के रिश्तेदार बताए जा रहे
मामले को लेकर बताया जा रहा है कि नाबालिक छात्रा के साथ पांच लड़कों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद इन लडकों ने नबालिग को खेत में छोड़कर भागने की कोशिश कर रहे थे तभी ग्रामीणों ने चार युवकों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया, जबकि एक युवक भागने में सफल रहे। यह नबालिग लड़की मैट्रिक में पढ़ती है और इस मामले को लेकर लड़की की मां ने खैरा थाना में लिखित आवेदन देकर सभी तरह की जानकारी दी है।
चार गिरफ्तार, एक फरार
पीड़िता की मां का कहना है कि सभी युवक दूर के रिश्तेदार है सभी युवक बरहट थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। सभी 8 फरवरी को सभी युवक गांव के बलदेव राय के घरआए थे बलदेव राय के घर किसी के नहीं होने के कारण वे लोग मेरी बेटी को अपने घर खाना बनाने ले गए, जब लेट तक वह नहीं लौटी तो पीड़िता की मां उसे ढूढ़ने बलदेव राय के घर गई। वहां कोई नहीं था, गांव के लोगों के साथ जब ढूढ़ना शुरु किया तो खेत में अस्त-व्यस्त अवस्था में पड़ी हुई थी युवक भी पास में थे वो भागने की कोशिश करने लगे तो गांव के लोगों ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।




















