मुबंई में हवाई जहाज से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरुरी खबर है। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को 17 अक्टूबर को 6 घंटे के लिए बंद रखा जाएगा। सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक रनवे बंद रखा जाएगा।रनवे बंद रखने का उद्देश्य मरम्मत और रखरकाव करना है। इस दौरान यहां से न कोई फ्लाइट उड़ान भरेगी ना ही किसी फ्लाइट की लैंडिंग होगी।
कोर्ट परिसर बना रणक्षेत्र:आपस में भिड़ी महिला वकील, नोक-झोंक से हाथापाई पर आई
रनवे का किया जाएगा मरम्मत
इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए छह महीने पहले ही एयरलाइंस और अन्य को नोटिस दे दिया गया है। रनवे को बंद रखने का उद्देश्य मरम्मत और रखरखाव है। यह हवाई अड्डे के बुनियादी ढ़ाचे को उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए जरुरी है। बता दें कि मुंबई एयरपोर्ट पर प्रतिदिन लगभग 900 फ्लाइट की लैंडिंग और उड़ान संचालित होती है।