बिहार में पिछले कई साल के मुकाबले कम बारिश हुई है। इसके बावजूद भी बिहार के लोगों को बाढ़ के संकट का सामना करना पड़ा रहा है। राजधानी पटना सहित कई जिलों की नदियाँ उफान पर हैं। नदियों का पानी आस पास के इलाके में घुस रहा है। यहाँ रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
राजधानी पटना के कई इलाके डूबे
बिहार की राजधानी पटना में गनगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जलस्तर बढ़ने के कारण बीते दिन रविवार को दीघा के बिंद टोली में पानी घुस गया है। आज यानि सोमवार को और अधिक पानी बढ़ने की आशंका है। स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अलर्ट पर है।
बक्सर में भी नदी उफान पर
बिहार के पड़ोसी राज्यों में हुई बारिश का खामियाजा बिहार को भुगतना पड़ रहा है। इसी कारण से बिहार की नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर रहा है। बक्सर जिले में भी नदी खतरे के निशान से 18 सेमी ऊपर बह रही है। जिसे देखते हुए प्रशासन द्वारा चेतावनी जारी कर दी गई है।




















