बिहार सरकार ने कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित और सुलभ आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पटना जिले के रूपसपुर स्थित आईएएस कॉलोनी में ‘आकांक्षा’ नामक कामकाजी महिला छात्रावास का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह छात्रावास समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार द्वारा संचालित किया जाएगा।
बिहार के बाहर भी लालटेन जलाने की तैयारी: तेजस्वी यादव ने भरी हुंकार, राजद बनेगा राष्ट्रीय पार्टी
यह 50 बेड क्षमता वाला आधुनिक छात्रावास मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के अंतर्गत शुरू किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य पटना में सरकारी या निजी क्षेत्र में नौकरी करने वाली महिलाओं को अकेले रहते हुए सुरक्षित, सम्मानजनक और सुविधाजनक आवास प्रदान करना है। छात्रावास का उद्घाटन महिला एवं बाल विकास निगम की प्रबंध निदेशक एवं समाज कल्याण विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने किया।
उद्घाटन समारोह में प्रबंध निदेशक बंदना प्रेयषी ने कहा कि यह छात्रावास मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि अक्सर कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित और किफायती आवास की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ‘आकांक्षा’ छात्रावास उन्हें भयमुक्त वातावरण प्रदान करेगा






















