बिहार में जी-20 समूह की बैठक को लेकर तैयारियां कर ली गई है। इसमें दुनियाभर से 150 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे है। जिसको लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए है। 150 मजिस्ट्रेट की तैनाती के साथ करीब एक हजार पुलिसकर्मी की तैनाती की ड्यूटी लगाई गई है। जी-20 के प्रतिनिधि आज यानि बुधवार को पटना पहुंच रहे है। उन्हें आज बिहार संग्रहालय घुमाया जाएगा। यहां विदेशी मेहमान बिहार के गौरवशाली इतिहास के साथ सभ्यता और संस्कृति से भी रूबरू होंगे।
नदी में स्नान करने गए दो भाईयों की डूबने से मौ’त, गोताखोरों ने निकाले श’व
“स्वागत है बिहार में… प्रगति के दरबार..”
दरअसल, जी-20 समूह की बैठक को लेकर विशेष थीम सॉन्ग भी बनाया गया है। इस वीडियो गीत में बिहार के पर्यटन स्थलों के साथ विकास के पथ पर बढ़ते बिहार की झलक दिखाई गई है। गीत के बोल हैं- स्वागत है बिहार में… प्रगति के दरबार…। इसमें महिला सशक्तीकरण के बारे में बताया गया है। इसके साथ ही जीविका दीदीयों के साथ महिला पुलिसकर्मी इस गाने में दिखाई पड़ रही हैं। इसके अलावा नालंदा विश्वविद्यालय, महाबोधि मंदिर, तख्तहरिमंदिर साहिब, महावीर मंदिर, बिहार संग्रहालय, गया का पिंडदान, फ्लाईओवर और भव्य इमारतों की झलक भी दिखाई गई है। साथ ही जी-20 सदस्यों के स्वागत की तैयारी के लिए पटना एयरपोर्ट पर भी काउंटर बनाया गया है। यहां आने वाले विदेशी मेहमानों का पारंपरिक तरीके से फूल-माला और टीका लगाकर स्वागत किया जा रहा है।
श्रम अर्थव्यवस्था के विशेषज्ञ और इटली के फ्लोरेंस विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मारियो बिगेरी पटना पहुंच गए हैं। इसके साथ ही ब्राजील के डेलीगेशन भी पहुंच चुके है। जी-20 समूह की बैठक में 20 देशों के करीब 150 प्रतिनिधि चार दिनों तक पटना रहेंगे। आज यानि बुधवार की दोपहर तक सभी विदेशी मेहमान पटना पहुंच जाएंगे।