बिहार के पूर्व मंत्री ददन पहलवान समेत 10 लोगों को कोर्ट ने 2-2 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 5-5 हजार रुपय का अजुर्माना भी लगाया है। इस सजा का ऐलान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तीन सह विशेष न्यायाधीश MP-MLA कोर्ट ने किया है। दरअसल ये सजा साल 2005 से जुड़े एक मामलें में सुनाई गई है। बता दें कि ददन पहलवान राबड़ी सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
RJD नेता को पीट कर किया था अधमरा
25 अक्टूबर 2005 को ददन पहलवान ने 10 लोगों के साथ मिल कर RJD नेता रामजी यादव को पीटकर अधमरा कर दिया गया था। जिसके बाद रामजी यादव ने सभी लोगों खिलाफ FIR दर्ज कराया था। रामजी यादव बताया कि वो 2005 के विधानसभा में RJD के प्रत्याशी सुनील कुमार उर्फ पप्पू यादव के लिए प्रचार-प्रसार कर रहे थे। जिससे नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे ददन पहलवान ने उनकी पिटाई की थी। बता दें कि रामजी यादव कोपवां के रहने वाले हैं।




















