मुजफ्फरपुर के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही ह’त्याकांड में हिंन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने सीबीआई जांच की मांग की है। साथ ही बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि बिहार में जंगलराज की वापसी हो गयी है। ह’त्या, रे’प, लूट की घटनाएं बढ़ती जा रही है। अपराधियों का वर्चस्व सातवें आसमान पर है।
BPSC ने जारी किया शिक्षक भर्ती परीक्षा का शेड्यूल, जाने कब होगी परीक्षा
“बिहार में हो गई है जंगलराज की वापसी”
दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी आशुतोष शाही के परिजनों से मिलने उनके घर गए। आशुतोष शाही के परिजनों से मिलने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आशुतोष शाही हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की, इसके साथ ही आशुतोष शाही के परिजनों को सुरक्षा मुहैया कराने की भी मांग की। मांझी ने कहा कि आशुतोष शाही के परिजनों ने जानलेवा हमले की आशंका जताई है। इसलिए आशुतोष शाही की पत्नी दीपांदिता और उनकी तीनं बेटियों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। इसके साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में जंगलराज की वापसी हो गई। दिन दहाड़े ह’त्या रे’प की घटनाएं हो रही है।