JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के मानगो गाँधी मैदान में भी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिले के सांसद विद्दूत वरन महतो एवं नव नियुक्त ओड़िसा राज्य के राज्यपाल रघुवर दास के द्वारा पंडाल का विधिवत उद्घाटन किया गया.
उद्घाटन के उपरांत तमाम अतिथियों ने माता की पूजा अर्चना की, इस दौरान कमिटी के अध्यक्ष शिव प्रकाश शर्मा, समाजसेवी विकास सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता सह कमिटी के संरक्षक नीरज सिंह समेत कई सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय बुद्धिजीवि एवं नागरिक मौजूद रहे, इस दौरान मौजूद अतिथियों ने सभी कों नवरात्र की शुभकामनायें दी, साथ ही कहा की यह सृष्टि नारी शक्ति के कारण ही अस्तित्व में है, ज़ब ज़ब इस संसार पर विपदा आती है तो केवल मातृ शक्ति ही हमारी रक्षा की है, इस नवरात्र के मौके पर हम सब मिलकर माता रानी की आराधना कर संसार ने शुख शांति की कामना करते हैं.




















