रांची: माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने आज राज्य सरकार के प्रस्ताव पर तत्काल निर्णय लेते हुए राज्य के पूर्व मुख्य सचिव श्री एल. खियांग्ते को झारखंड लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया। राज्यपाल महोदय ने आशा व्यक्त की कि राज्य में नियुक्ति प्रक्रिया तेज होगी तथा आयोग द्वारा सभी परीक्षाओं का संचालन निर्धारित कैलेंडर के अनुरूप समयबद्ध और सुचारु रूप से हो सकेगा। आयोग की कार्यप्रणाली में गति एवं पारदर्शिता आएगी।
बता दें कि पिछले छह माह से जेपीएससी अध्यक्ष का पद खाली था। 22 अगस्त 2024 को डॉ मेरी नीलिमा केरकेट्टा के रिटायर होने के बाद जेपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हुई थी। हालांकि लंबे इंतजार के बाद जीपीएससी के अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गयी। इसे लेकर विपक्ष भी लगातार सरकार पर हमलावर था।