रांची: माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार से आज राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने राज भवन में भेंट की। वार्ता के क्रम में राज्यपाल महोदय ने महाशिवरात्रि पर्व के दिन हजारीबाग में घटित हिंसा की घटनाओं की ओर माननीय मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। इसके अलावा, माननीय राज्यपाल महोदय ने राज्य में पेसा कानून (PESA Act) को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए शीघ्र नियमावली गठित करने हेतु भी कहा।
Bihar Politics : महागठबंधन का समर्थन करने पर महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी की भारी फजीहत..
Bihar Politics : महात्मा गांधी की ऐतिहासिक कर्मभूमि मोतिहारी में उनके प्रपौत्र तुषार गांधी का अपमान किए जाने का मामला...