Bihar politics: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के दल बदल का सिलसिला जारी है। जेडीयू से पूर्व एमएलसी विनोद कुमार सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्हें बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्ण अल्लावरु और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने दिलाई पार्टी के सदस्यता दिलाई। विनोद कुमार सिंह ने एनएसयूआई से राजनीति की शुरुआत की थी। वह लंबे समय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के साथ जुड़ हुए थे। उन्होंने जेडीयू का साथ छोड़कर कांग्रेस के दामन थाम लिया है।

उन्होंने कहा कि JDU में अब गिने चुने लोगों की ही पूछ है। कार्यकर्ताओं की अब वहां कोई पूछ नहीं है। उन्हें तरजीह नहीं दी जाती है। बिहार में अब नीतीश बाबू का नहीं RSS का शासन चल रहा है। कुछ रिटायर्ड अधिकारी मिलकर सरकार चला रहे हैं और लूटने का काम कर रहे हैं।
JDU में अभी भगदड़ का माहौल
वहीं बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि JDU में अभी भगदड़ का माहौल है। इसमें कई विषय को देखने की आवश्यकता है। अभी गुंडा राज से ऊबकर कई लोग कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन कर रहे हैं। अभी बिहार विधानसभा चल रही है। जब सर्वदलीय बैठक हुई, तो हमने दो विषय पर अपनी पार्टी का स्टैंड रखा। पहला की जिस बिहार में गुंडा राज है, उसपर हमने सरकार से जवाब चाहते हैं।

लॉ एंड ऑर्डर और बलात्कार की घटना पर अपना वक्तव्य दें, मगर सरकार ने बना कर दिया। जैसे एक पुलिस वाले ने सारे अपराधी घटनाओं को किसान और युवाओं के माथे मढ़ दिया। उसी तरह सरकार ने भी कहा कि इस मौसम में अपराधी घटनाएं घटती है। इसलिए सदन के अंदर इसकी आवश्यकता नहीं है।