BOKARO : जिला के नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित गोनियाटो पंचायत के आदिवासी गांव परसाबेड़ा-लरैया में मानसून की तेज बारिश के साथ वज्रपात से चार ग्रामीण घायल हो गए है। जिसमें एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। जबकि तीन युवक आंशिक रूप से घायल है। गंभीर रूप से घायल महिला का ग्रामीण शरीर पर गोबर का लेप लगाकर इलाज कर रहे थे। घटना की जानकारी के बाद पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि, सहित ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया। लोगों ने बताया कि आदिवासी गांव परसाबेड़ा-लरैया में अलग-अलग दो जगहों पर वज्रपात से चार ग्रामीण इसकी चपेट में आ गए।
यूरिया की कालाबाजारी पर अपने ही विधायक ने मंत्री रामकृपाल को घेरा..
बिहार विधानसभा में खाद और यूरिया की कालाबाजारी (Bihar Urea Black Marketing) का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है।...




















