बिहार की राजधानी पटना के बीएमपी कैंपस में बिहार पुलिस फोर्थ ग्रेड कर्मचारी संघ ने विरोध मार्च किया। वही उनकी मांग है कि नई पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू किया जाए। साथ ही विरोध मार्च में संघ के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्य शामिल थे।
सरकार द्वारा मांग पूरा नहीं होने पर बढ़ेगा प्रदर्शन
मार्च के दौरान संघ के महामंत्री मोहन शंकर तिवारी ने मीडिया से बात-चीत करते हुए कहा कि एक दिन से अधिक कार्य करने वाले विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलता है। जबकि अपने जीवन का बहुमूल्य 40 वर्ष तक कर्मचारी प्रतिदिन ड्यूटी करने के बाद भी उन्हें नई पेंशन योजना दी जा रही है। इस विरोध मार्च में शामिल संघ के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है तो विरोध प्रदर्शन को और तीव्र किया जाएगा।




















