पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के खाते से 29 लाख 70 हजार रुपए की अवैध निकासी हुई है। इस संबंध में एसोसिएशन के सचिव आदित्य प्रकाश वर्मा ने कृष्णापुरी थाने में केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि क्रिकेट संघ के खाते से अवैध तरीके से पैसे की निकासी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि खाते में दो सिग्नेटरी हैं। एक सिग्नेटरी की मृत्यु 24 जुलाई, 2024 को हो चुकी है। इसके बाद भी उक्त खाते से मृत सिग्नेटरी के हस्ताक्षर से पैसे की निकासी हो रही है।
उन्होंने पुलिस को बताया कि इस फर्जीवाड़े की जानकारी संबंधित बैंक को भी दी है। आदित्य प्रकाश ने पुलिस से कहा कि क्रिकेट संघ के खाते से लगभग 29.70 लाख की अवैध निकासी हो गयी है। इस अवैध निकासी के मामले में बैंक के एक अधिकारी व कर्मी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। उन्होंने एफआइआर में कुल लाभार्थियों के नाम भी लिखे हैं। थानेदार ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
बिहार में शराबबंदी पर कोर्ट की फटकार… रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव ने बताया कि एक सिग्नेटरी की मौत के बाद भी उन्हीं के हस्ताक्षर से आरटीजीएस के माध्यम से पैसा कैसे निकल सकता है। यह एक बड़ा स्कैम है। एक के बाद एक कई ट्रांजेक्शन हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगर इसकी जांच हुई, तो एक बड़ा स्कैम का भंडाफोड़ होगा।