गांधी सेतु के उद़्घाटन के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी पटना पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद नितिन गड़करी सीधे सीएम नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। यहां दोनों के बीच मुलाकात हुई। सीएम ने उनका स्वागत किया तो गड़करी ने नीतीश का अभिवादन किया।

गांधी सेतु सालों तक उत्तर बिहार को राजधानी पटना और दूसरे हिस्सों से जोड़ने वाला मार्ग रहा है। जब ये बन कर तैयार हुआ तो इसे देश का सबसे लंबा पुल होने का गौरव मिला। लेकिन अब यह पहचान बदल जाएगी। इस पुल के बनने के बाद की सहूलियत भी बिहार के लोगों की मुश्किलों को आसान किया था। लेकिन बदलते हालात में इसके जर्जर होने का नुकसान भी बिहार के लोगों को झेलना पड़ा है। बहरहाल, अब इस पुल का नर्या वर्जन तैयार हो चुका है। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी इसका उद्घाटन कर रहे हैं। लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि इस पर एक्सप्रेस वे की तरह गाड़ियां भागेंगी तो आपको निराशा ही हाथ लगेगी।
सुरक्षा को लेकर अधिकतम स्पीड निर्धारित

महात्मा गांधी सेतु के पूर्वी लेन को 1742 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इसकी लंबाई 5.75 किलोमीटर है। देश के यह दूसरा सबसे लंबा स्टील पुल, सड़क पुलों में तीसरे स्थान पर है। लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से राज्य सरकार ने इस पर चलने वाली गाड़ियों की अधिकतम स्पीड निर्धारित कर दी है। इस पुल पर आप 40 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक तेज गाड़ियां नहीं चला सकते। ओवर स्पीडिंग कानून का उल्लंघन माना जाएगा। जिसके लिए सजा का प्रावधान है।
इसे भी पढ़ें : बिहार में ‘बदलाव की सड़कें’, 13585 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत




















