• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
प्रगति यात्रा : सीएम नीतीश ने नवादा जिले को दी 211 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात…

प्रगति यात्रा : सीएम नीतीश ने नवादा जिले को दी 211 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात…

February 10, 2025
डोनाल्ड ट्रंप ने रुकवा दी वार.. भारत-पाकिस्तान में होगा सीजफायर! विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

डोनाल्ड ट्रंप ने रुकवा दी वार.. भारत-पाकिस्तान में होगा सीजफायर! विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

May 10, 2025
अमेरिका से निकाले जाएंगे 5 लाख शरणार्थी.. ट्रम्प प्रशासन का बड़ा फैसला

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर ! डोनाल्ड ट्रंप ने किया दावा..

May 10, 2025
कांग्रेस ने अखिलेश सिंह को क्यों बनाया CWC का मेंबर.. बिहार चुनाव में होगा फायदा !

कांग्रेस ने अखिलेश सिंह को क्यों बनाया CWC का मेंबर.. बिहार चुनाव में होगा फायदा !

May 10, 2025
सीमांचल में सीएम नीतीश की हाई-लेवल मीटिंग.. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान

सीमांचल में सीएम नीतीश की हाई-लेवल मीटिंग.. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान

May 10, 2025
पूरे बिहार में हाई अलर्ट.. होटलों में तलाशी, फेक न्यूज़ फ़ैलाने पर होगी कार्रवाई

पूरे बिहार में हाई अलर्ट.. होटलों में तलाशी, फेक न्यूज़ फ़ैलाने पर होगी कार्रवाई

May 10, 2025
पाकिस्तानियों को ड्रोन चलाना भी नहीं आता.. पटना पहुंचे भूपेश बघेल ने ली चुटकी

पाकिस्तानियों को ड्रोन चलाना भी नहीं आता.. पटना पहुंचे भूपेश बघेल ने ली चुटकी

May 10, 2025
नेता का बेटा नेता बने तो कई सवाल… CM नीतीश के बेटे की राजनीति में एंट्री पर क्या बोले मांझी

शुरुआत पाकिस्तान ने की, अंत हम करेंगे.. जीतन राम मांझी ने कर दिया ऐलान

May 10, 2025
SP Group Chairman Shapoorji P Mistry addressing media on national security

भारत की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा में सरकार और सेना के प्रयासों को पूरा समर्थन: शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप

May 10, 2025
पटना में सीएम नीतीश के आवास के पास भीषण एक्सीडेंट.. पोल से टकराई फोर व्हीलर, बाल-बाल बचे

पटना में सीएम नीतीश के आवास के पास भीषण एक्सीडेंट.. पोल से टकराई फोर व्हीलर, बाल-बाल बचे

May 10, 2025
List of IPS officers appointed as IG at Centre by ACC in 2025, ACC IPS promotion list May 2025, Inspector General IPS officers batch-wise list

बिहार कैडर के जितेंद्र राणा, मनु महाराज समेत 20 IPS अफसरों के IG पद पर इम्पैनलमेंट के लिए ACC ने दी मंजूरी

May 10, 2025
रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली भी टेस्ट क्रिकेट से लेना चाहते हैं संन्यास..! BCCI ने क्या कहा

रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली भी टेस्ट क्रिकेट से लेना चाहते हैं संन्यास..! BCCI ने क्या कहा

May 10, 2025
India Pakistan Tension : CM नीतीश ने पूर्णिया में की बड़ी बैठक.. अधिकारियों को दिए निर्देश

India Pakistan Tension : CM नीतीश ने पूर्णिया में की बड़ी बैठक.. अधिकारियों को दिए निर्देश

May 10, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, May 10, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result
Home राज्य बिहार

प्रगति यात्रा : सीएम नीतीश ने नवादा जिले को दी 211 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात…

by RaziaAnsari
February 10, 2025
in बिहार
0
प्रगति यात्रा : सीएम नीतीश ने नवादा जिले को दी 211 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात…
513
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने आज प्रगति यात्रा के क्रम में नवादा जिले के रजौली प्रखंड के बहादुरपुर ग्राम पंचायत के करिगांव ग्राम में बने कृषि फार्म में आयोजित कार्यक्रम स्थल से 211.96 करोड़ की कुल 202 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसमें 138.06 करोड़ रुपये की 142 योजनाओं का उद्घाटन और 73,89 करोड़ रुपये की 60 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

भोजपुरी सितारे की सियासी चाल: ‘मनोज तिवारी बनें दिल्ली के CM!’ — खेसारी लाल यादव ने BJP को दिया साथ?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नवादा जिला में विभिन्न जगहों पर विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गोविंदपुर प्रखंड के गोविंदपुर-रोह पथ में सकरी नदी पर उच्चस्तरीय आर०सी०सी० पुल के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने रजौली प्रखंड के बाहदुरपुर पंचायत के करिगांव ग्राम के कृषि फॉर्म में बने कार्यक्रम स्थल पर डिग्री कॉलेज, करिगांव के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को डिग्री कॉलेज के निर्माण से संबंधित रेखा चित्र के माध्यम से जानकारी दी।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने उद्योग विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, समाज कल्याण विभाग और शिक्षा विभाग आदि के स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, स्टार्टअप योजना, मुख्यमंत्री निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति (अत्याचार) निवारण अधिनियम, आयुष्मान कार्ड और बासगीत पर्चा के लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल की चाबी भी वितरित की। उन्होंने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत लाभार्थियों को 2 करोड़ 56 लाख रुपये के 128 लाभार्थी को सांकेतिक चेक प्रदान किया।

Related Post

कांग्रेस ने अखिलेश सिंह को क्यों बनाया CWC का मेंबर.. बिहार चुनाव में होगा फायदा !

कांग्रेस ने अखिलेश सिंह को क्यों बनाया CWC का मेंबर.. बिहार चुनाव में होगा फायदा !

May 10, 2025
सीमांचल में सीएम नीतीश की हाई-लेवल मीटिंग.. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान

सीमांचल में सीएम नीतीश की हाई-लेवल मीटिंग.. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान

May 10, 2025

पूरे बिहार में हाई अलर्ट.. होटलों में तलाशी, फेक न्यूज़ फ़ैलाने पर होगी कार्रवाई

May 10, 2025

पाकिस्तानियों को ड्रोन चलाना भी नहीं आता.. पटना पहुंचे भूपेश बघेल ने ली चुटकी

May 10, 2025

मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदियों द्वारा जीविकोपार्जन हेतु की जा रही विभिन्न गतिविधियों एवं उत्पादों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने 13 हजार 112 स्वयं सहायता समूह को 170 करोड़ रुपये, 6340 स्वयं सहायता समूह को 15 करोड़ 25 लाख रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने संरक्षित कृषि योजना के लाभुक को 18 लाख 75 हजार रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। साथ ही जीविका दीदियों के स्टॉल पर लगाए गए विभिन्न उत्पादों को देखा और जीविका दीदियों से बातचीत की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 में जब हमलोगों को बिहार में काम करने का मौका मिला तो हमने देखा कि यहां स्वयं सहायता समूह की संख्या नाम मात्र की है। हमलोगों ने विश्व बैंक से कर्ज लेकर स्वयं सहायता समूह की संख्या बढ़ानी शुरू की। हमने ही स्वयं सहायता समूह का नाम ‘जीविका’ दिया जिससे प्रेरित होकर तत्कालीन केंद्र सरकार ने इसका नाम ‘आजीविका’ किया। हमने जीविका से जुड़ी महिलाओं को ‘जीविका दीदी’ नाम दिया। शहरी क्षेत्रों में भी स्वयं सहायता समूह का विस्तार किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बन रही हैं। इससे बिहार की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आया है। उनका पहनावा और बोलचाल भी काफी अच्छा हो गया है। वे लोगों से बेहिचक होकर बातें करने लगी हैं। मुख्यमंत्री ने नूतन नवादा के प्रस्तावित मॉडल का अवलोकन किया और रिमोट के माध्यम से इसे लांच किया। नूतन नवादा के तहत एक ही जगह पर विभिन्न संस्थानों का निर्माण किया जाएगा।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने 8 लाख 77 हजार 296 रुपये लागत की ग्राम पंचायत माखर के रुनीपुर में खेल मैदान का शिलापट्ट अनावरण कर एवं फीता काटकर उ‌द्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने खेल परिसर के सौंदर्गीकरण कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गुब्बारा उड़ाया और खिलाड़ियों को फूटबॉल, बॉस्केट बॉल प्रदान कर खेल की शुरुआत करायी। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत माखर, हुड़राही के नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। साथ ही छठ घाट, अपशिष्ट प्रबंधन इकाई एवं पुस्तकालय का भी उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने पूरे परिसर का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पंचायत सरकार भवन अच्छा बना है। एक ही छत के नीचे इस पंचायत के लोगों को सारी सुविधाएं मिलेंगी। छठ घाट के निर्माण होने से यहां के छठ व्रतियों को काफी सहूलियत होगी।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने प्रखंड नवादा सदर में एन०एच०-20 (बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन) के 97 कि०मी० पर प्रस्तावित नवादा बाईपास का स्थल निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्माण कार्य के संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि एन०एच०0-20 के 97 कि०मी० से कादिरगंज सकरी नदी (एस०एच०-08) तक बाईपास सड़क-सह- सादिपुर रेलवे हाल्ट के पास रेलवे क्रॉसिंग पर आर०ओ०बी० का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके लिए प्राक्कलित राशि 181.62 करोड़ रुपये होगी। सकरी नदी पर गोविंदपुर-रोह रोड के गोविंदपुर ब्लॉक के पास 20 गुणा 27.8 मीटर आकार का उच्च स्तरीय आर०सी०सी० का निर्माण कार्य किया जाएगा उसकी प्राक्कलित राशि 54.83 करोड़ रुपए होगी।

मुख्यमंत्री ने जिला अतिथि गृह में नव प्रस्तावित जिला अतिथि गृह का शिलान्यास किया। 469.31 लाख रुपये की लागत से अतिरिक्त 8 कमरे वाले अतिथिगृह का जिला अतिथि गृह परिसर में ही निर्माण कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री सह नवादा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ० प्रेम कुमार, सांसद विवेक ठाकुर, विधायक प्रकाश वीर, विधायक नीतू कुमारी, विधान पार्षद अशोक यादव एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण, सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Tags: Bihar NewsBiharNewsBJPCmNitishKumarNawadaPatnanewspragati yatra
Share205Tweet128
RaziaAnsari

RaziaAnsari

Related Posts

कांग्रेस ने अखिलेश सिंह को क्यों बनाया CWC का मेंबर.. बिहार चुनाव में होगा फायदा !

कांग्रेस ने अखिलेश सिंह को क्यों बनाया CWC का मेंबर.. बिहार चुनाव में होगा फायदा !

by RaziaAnsari
May 10, 2025
0

कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) में शामिल किये जाने के बाद कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह पटना...

सीमांचल में सीएम नीतीश की हाई-लेवल मीटिंग.. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान

सीमांचल में सीएम नीतीश की हाई-लेवल मीटिंग.. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान

by RaziaAnsari
May 10, 2025
0

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर पूरा देश हाई अलर्ट है। इस बीच बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सीमांचल...

पूरे बिहार में हाई अलर्ट.. होटलों में तलाशी, फेक न्यूज़ फ़ैलाने पर होगी कार्रवाई

पूरे बिहार में हाई अलर्ट.. होटलों में तलाशी, फेक न्यूज़ फ़ैलाने पर होगी कार्रवाई

by RaziaAnsari
May 10, 2025
0

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान (India Pakistan Tension) के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नालंदा के जिलाधिकारी और पुलिस...

पाकिस्तानियों को ड्रोन चलाना भी नहीं आता.. पटना पहुंचे भूपेश बघेल ने ली चुटकी

पाकिस्तानियों को ड्रोन चलाना भी नहीं आता.. पटना पहुंचे भूपेश बघेल ने ली चुटकी

by RaziaAnsari
May 10, 2025
0

छ्त्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पटना पहुंचे। एयरपोर्ट उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

April 14, 2025
बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने 'सख्त गुरु' और 'मजाकिया चाचा'

बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने ‘सख्त गुरु’ और ‘मजाकिया चाचा’

March 29, 2025
गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

April 13, 2025

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8
डोनाल्ड ट्रंप ने रुकवा दी वार.. भारत-पाकिस्तान में होगा सीजफायर! विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

डोनाल्ड ट्रंप ने रुकवा दी वार.. भारत-पाकिस्तान में होगा सीजफायर! विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

May 10, 2025
अमेरिका से निकाले जाएंगे 5 लाख शरणार्थी.. ट्रम्प प्रशासन का बड़ा फैसला

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर ! डोनाल्ड ट्रंप ने किया दावा..

May 10, 2025
कांग्रेस ने अखिलेश सिंह को क्यों बनाया CWC का मेंबर.. बिहार चुनाव में होगा फायदा !

कांग्रेस ने अखिलेश सिंह को क्यों बनाया CWC का मेंबर.. बिहार चुनाव में होगा फायदा !

May 10, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.