गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 25 लाख के इनामी नक्सली नंदलाल मांझी उर्फ पवित्र और उसकी पत्नी चांदमुनि को दबोचने में सफलता पायी है। दोनों की गिरफ्तारी गिरिडीह के पीरटांड़ के पिपराडीह से को गिरफ्तार किया है। गिरिडीह एसपी अमित रेनू ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। नक्सली नंदलाल उर्फ हितेश दुमका का एरिया कमांडर बताया जा रहा है। दुमका में पुलिस की दबिश बढ़ने की वजह से नंदलाल अपनी पत्नी चांदमुनि के साथ गिरिडीह में पिछले कई दिनों से छुपकर रह रहा था।
पीरटांड प्रखंड का रहने वाला है नंदलाल
नंदलाल गिरिडीह जिले के पीरटांड प्रखंड अंतर्गत खुखरा थाना इलाके के जोनराबेड़ा का रहने वाला है। नंदलाल स्पेशल एरिया कमिटी मेंबर है। गिरफ्तारी के बाद विभिन्न जांच एजेंसी भी नंदलाल से पूछताछ कर रही है। नंदलाल के खिलाफ गिरिडीह के मधुबन, पीरटांड, खुखरा समेत कई थाना में मामला दर्ज है। नंदलाल द्वारा अंजाम दिए गए सभी घटनाओं की जानकारी पुलिस इकठ्ठा कर रही है। जिला पुलिस दोनों की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मान रही है। जिला पुलिस आज प्रेसवार्ता कर मामले की पूरी जानकारी दे सकती है।