होली खेलने के बाद एक परिवार ने गांव की महिला को डायन बताकर उसे गोली मार दी। घायल महिला को जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी शख्स घटना को अंजाम देने के बाद फरार है।
आरोपी का बेटा दो साल पहले घर से हुआ था गायब
गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत छितौनी गांव में देवर संजय साह ने अपनी भाभी को गोली मारी है। संजय का बेटा दो साल पहले घर से गायब हो गया था। इस पर संजय साह की पत्नी सीमा देवी पर डायन होने का आरोप लगाया गया था। उससे मारपीट भी गई थी। आज होली खेलने के बाद संजय अचानक सीमा के घर पहुंचा और उसको गोली मार दी। सदर एसडीपीओ संजय कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।