• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

राज्यपाल ने जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह को किया संबोधित

February 4, 2025
वोट चोरी पर राहुल गांधी के आरोप गलत,  चुनाव आयोग का जवाब

वोट चोरी पर राहुल गांधी के आरोप गलत,  चुनाव आयोग का जवाब

September 18, 2025
Bihar News बिहार में स्कूली बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 10 मासूम बच्चे घायल

Bihar News बिहार में स्कूली बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 10 मासूम बच्चे घायल

September 18, 2025
Barharia Vidhan Sabha 2025 : बिहार की सियासत में ‘MY’ समीकरण और बदलते चुनावी गणित की दिलचस्प कहानी

Barharia Vidhan Sabha 2025 : बिहार की सियासत में ‘MY’ समीकरण और बदलते चुनावी गणित की दिलचस्प कहानी

September 18, 2025
बिहार दौरे पर आये अमित शाह, शाहाबाद जीतना एनडीए के लिए चुनौती

बिहार दौरे पर आये अमित शाह, शाहाबाद जीतना एनडीए के लिए चुनौती

September 18, 2025
"Daraunda Vidhan Sabha Election Bihar 2025" "दरौंदा विधानसभा सीट चुनावी विश्लेषण" "सीवान जिले की दरौंदा राजनीति" "BJP Karanjit Singh Daraunda" "कविता सिंह सीवान राजनीति"

Daraunda Vidhan Sabha 2025: बिहार की राजनीति में ‘मिनी पॉलिटिकल लेबोरेट्री’, जहां हर चुनाव लिखता है नया समीकरण

September 18, 2025
Raghunathpur Assembly Seat Bihar Election Harishankar Yadav RJD Leader Raghunathpur Manoj Kumar Singh LJP Candidate Raghunathpur Raghunathpur Vidhan Sabha Caste Equation Raghunathpur Election History Bihar Politics

Raghunathpur Vidhan Sabha 2025: राजपूत वोट बैंक का गणित और सियासी समीकरण से तय होती है सत्ता की बाजी

September 18, 2025
Darauili Vidhansabha Seat Bihar Election History दरौली विधानसभा सीट सिवान बिहार चुनावी समीकरण सत्यदेव राम CPI ML MLA Darauili Bihar दरौली विधानसभा चुनाव 2025 जातीय समीकरण

Darauili Vidhansabha 2025: बिहार की राजनीति का वह अखाड़ा जहां बदलते समीकरण लिखते हैं जीत की कहानी

September 18, 2025
 राहुल गांधी ने किया बड़ा दावा, कांग्रेस के गढ़ में योजनाबद्ध तरीके से वोटरों के नाम हटाए गए

 राहुल गांधी ने किया बड़ा दावा, कांग्रेस के गढ़ में योजनाबद्ध तरीके से वोटरों के नाम हटाए गए

September 18, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव में वोटरों को मिलेगी मोबाइल रखने की सुविधा, जानिए चुनाव आयोग का आदेश

बिहार विधानसभा चुनाव में वोटरों को मिलेगी मोबाइल रखने की सुविधा, जानिए चुनाव आयोग का आदेश

September 18, 2025
Bihar News बिहार के जहानाबाद में 5 रुपए के विवाद में एक सब्जी विक्रेता की पीट पीट कर हत्या कर दी

Bihar News बिहार के जहानाबाद में 5 रुपए के विवाद में एक सब्जी विक्रेता की पीट पीट कर हत्या कर दी

September 18, 2025
बिहार में बढ़ी सियासी हलचल, अमित शाह से मिलने खुद पहूंच गए CM नीतीश

बिहार में बढ़ी सियासी हलचल, अमित शाह से मिलने खुद पहूंच गए CM नीतीश

September 18, 2025
RJD कुनबे में घमासान, अब रोहिणी आचार्य का संजय यादव पर निशाना

RJD कुनबे में घमासान, अब रोहिणी आचार्य का संजय यादव पर निशाना

September 18, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, September 18, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result

राज्यपाल ने जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह को किया संबोधित

by
February 4, 2025
in Uncategorized
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


रांची: माननीय राज्यपाल-सह-झारखण्ड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति का जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय, जमशेदपुर के द्वितीय दीक्षांत समारोह के अवसर पर अपनी गरिमामयी उपस्थिती से छात्रों का मनोबल दुगुना हो गया। इस दौरान उन्होने सभा को संबोधित भी किया उन्होने कहा कि जोहार! नमस्कार! देश के प्रमुख औद्योगिक नगरी एवं लौहनगरी से विख्यात जमशेदपुर में स्थित इस विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह के अवसर पर इस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति के रूप में आप सभी का हार्दिक अभिनंदन करता हूँ। सर्वप्रथम, मैं आज डिग्री प्राप्त करने वाली सभी बेटियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ। उनके अभिभावक एवं समर्पित शिक्षक भी बधाई के पात्र हैं, जिनके त्याग एवं परिश्रम का आपकी उपलब्धि में अमूल्य योगदान रहा है। छात्राओं, आज का दिन आपके परिश्रम, समर्पण और संघर्ष की सफलता का प्रमाण है। आज का यह प्रमाण-पत्र केवल एक डिग्री नहीं, बल्कि आपके ज्ञान, प्रतिबद्धता और उत्तरदायित्व का प्रमाण है। आपको अपनी इस शिक्षा का उपयोग समाज और राष्ट्र के निर्माण में करना है।

आगे उन्होने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि ज्ञान हासिल कर, उस ज्ञान का समाज और राष्ट्र के कल्याण में उपयोग करना है। आप सब अपने अर्जित ज्ञान और कौशल का उपयोग कर समाज के विकास में अपनी भूमिका निभाएँ। मुझे यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का कोल्हान क्षेत्र में एक विशेष स्थान रखता है। एक इंटरमीडिएट कॉलेज के रूप में अपनी शुरुआत से लेकर एक पूर्ण विश्वविद्यालय के रूप में विकसित होने तक यह संस्थान महिला सशक्तिकरण और बालिकाओं को उच्च शिक्षा हासिल करने हेतु प्रेरित करने की दिशा में सार्थक भूमिका का निर्वहन कर रहा है। यहाँ की कई पूर्ववर्ती छात्राओं ने अपने ज्ञान, कौशल एवं परिश्रम से विभिन्न क्षेत्रों में सफलताएँ अर्जित की है।

राज्य में महिलाओं की शिक्षा और उनकी सामाजिक-आर्थिक प्रगति अत्यंत आवश्यक है और हर्ष का विषय है कि यह विश्वविद्यालय इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। 1962 में महान दूरदर्शी एवं परोपकारी भारत रत्न जे.आर.डी. टाटा ने कॉलेज को शहर के मध्य में विशाल मैदान के साथ भवन उपलब्ध कराया। बुनियादी ढांचे के साथ, कॉलेज ने अपने अहम विकास चरण में प्रवेश किया। महिला शिक्षा के संदर्भ में, वे सभी महान व्यक्ति स्मरण किए जाएँगे, जिन्होंने शिक्षा, विशेषकर महिला शिक्षा और सामाजिक विकास को नया आयाम दिया। इस अवसर पर मैं वर्ष 2024 में दिवंगत हुए रतन टाटा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ, जिन्होंने उद्योग जगत के साथ-साथ शिक्षा और समाज सेवा में भी अनुकरणीय योगदान दिया। वैश्वीकरण के इस युग में, हमारे विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को हमारी लड़कियों को सर्वोत्तम संभव शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए।

हमारा उद्देश्य ऐसा माहौल बनाना होना चाहिए जहां विश्वविद्यालय को हमारे राज्य और देश भर में लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए एक आदर्श केंद्र के रूप जाना जाय। इसी क्रम में, हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसी योजनाओं के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और शिक्षा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का कार्य किया है। इस योजना ने हमारी बालिकाओं को शिक्षा ग्रहण करने हेतु प्रेरित किया है और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया है। उपाधिधारक बेटियाँ, सदा याद रखें, जैसे ही आप पेशेवर दुनिया में प्रवेश करें, अपना रास्ता समझदारी से चुनें और अनुशासन बनाए रखें। खुद पर विश्वास रखें और चुनौतियों को विकास के अवसर के रूप में देखें। आपने यहां जो मूल्य सीखे हैं वे भविष्य में आपका मार्गदर्शन करेंगे।

Related Post

वोट चोरी पर राहुल गांधी के आरोप गलत,  चुनाव आयोग का जवाब

वोट चोरी पर राहुल गांधी के आरोप गलत,  चुनाव आयोग का जवाब

September 18, 2025
Bihar News बिहार में स्कूली बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 10 मासूम बच्चे घायल

Bihar News बिहार में स्कूली बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 10 मासूम बच्चे घायल

September 18, 2025

Barharia Vidhan Sabha 2025 : बिहार की सियासत में ‘MY’ समीकरण और बदलते चुनावी गणित की दिलचस्प कहानी

September 18, 2025

बिहार दौरे पर आये अमित शाह, शाहाबाद जीतना एनडीए के लिए चुनौती

September 18, 2025

आपकी क्षमताएँ असीमित हैं। यदि आप अपने ज्ञान, परिश्रम और आत्मविश्वास का पूरा उपयोग करें, तो कोई भी बाधा आपको आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती। अपनी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प को सफलता के पीछे प्रेरक शक्ति बनने दें। ऐसा करके आप न केवल अपना और हमारे विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगी, बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करेंगी। साथ ही, औद्योगिक नगरी जमशेदपुर की छवि पूरे देश में ‘महिला शिक्षा के उत्कृष्ट केंद्र’ के रूप में भी स्थापित कर सकती हैं। आज, हमारे देश भर में महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। वे दिन गए जब महिलाएं पारंपरिक भूमिकाओं तक ही सीमित थीं। अब, महिलाएं डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, शिक्षक, प्रशासक और एथलीट के रूप में उत्कृष्टता हासिल कर रही हैं। नेल्सन मंडेला ने कहा है कि “शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है जिससे आप दुनिया को बदल सकते हैं। बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के शब्दों में, “मैं किसी समाज की प्रगति को महिलाओं की प्रगति से मापता हूँ। हमारी बेटियों को शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देखना मुझे गौरवान्वित करता है।

जब मैं विभिन्न विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह में जाता हूँ तो अक्सर देखता हूँ कि पदक पाने वाली लड़कियों की संख्या लड़कों से अधिक होती है। कहा गया है कि- जब एक बेटी पढ़-लिख जाती है तो वह अपने पूरे परिवार और समाज को शिक्षित करती है। आज आप ज्ञान के एक नए पथ पर अग्रसर हो रही हैं। आत्मविश्वास, परिश्रम और निष्ठा आपके सबसे बड़े साथी हैं। मुझे विश्वास है कि झारखंड की ये बेटियाँ केवल राज्य ही नहीं, पूरे देश का गौरव बढ़ाएँगी। मैं विश्वविद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों और कर्मियों को हार्दिक बधाई देता हूँ, जिन्होंने इस संस्थान के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही, मैं उपाधि प्राप्त करने वाली सभी छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देता हूँ। आप सभी से मेरी यही अपेक्षाएँ हैं कि आप अपने लक्ष्य की ओर निर्भीकता से बढ़ें, अपने आचरण और मेधा से समाज को आगे बढ़ाने में योगदान दें और एक अच्छे नागरिक के रूप में राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनें। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी बेटियाँ अपने ज्ञान, परिश्रम और संकल्प से न केवल अपने परिवार, समाज और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगी, बल्कि माननीय प्रधानमंत्री जी के ‘विकसित भारत@2047’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी। मेरा आशीर्वाद आप सभी के साथ है।
जय हिन्द! जय झारखण्ड!

Share196Tweet123

Related Posts

वोट चोरी पर राहुल गांधी के आरोप गलत,  चुनाव आयोग का जवाब

वोट चोरी पर राहुल गांधी के आरोप गलत,  चुनाव आयोग का जवाब

by Bobby Mishra
September 18, 2025
0

 मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के आरोपों को चुनाव आयोग ने सिरे से खारिज किया है. आयोग...

Bihar News बिहार में स्कूली बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 10 मासूम बच्चे घायल

Bihar News बिहार में स्कूली बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 10 मासूम बच्चे घायल

by Bobby Mishra
September 18, 2025
0

Bihar News बिहार के छपरा जिले में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक खबर सामने आई है. जहां अमनौर थाना क्षेत्र...

Barharia Vidhan Sabha 2025 : बिहार की सियासत में ‘MY’ समीकरण और बदलते चुनावी गणित की दिलचस्प कहानी

Barharia Vidhan Sabha 2025 : बिहार की सियासत में ‘MY’ समीकरण और बदलते चुनावी गणित की दिलचस्प कहानी

by RaziaAnsari
September 18, 2025
0

Barharia Vidhan Sabha 2025: सिवान जिले की राजनीति में बड़हरिया विधानसभा सीट हमेशा से चर्चा का विषय रही है। विधानसभा...

बिहार दौरे पर आये अमित शाह, शाहाबाद जीतना एनडीए के लिए चुनौती

बिहार दौरे पर आये अमित शाह, शाहाबाद जीतना एनडीए के लिए चुनौती

by Bobby Mishra
September 18, 2025
0

बिहार दौरे पर आये अमित शाह ना सिर्फ एनडीए की ताकत बढ़ाने की रणनीति साझा करेंगे, बल्कि कार्यकर्ताओं को विरोधियों...

  • Trending
नीतीश कुमार का एक और मास्टर स्ट्रोक… बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का होगा गठन

बिहार में 26 DSP का Transfer, कई नए SDPO की तैनाती.. गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

August 7, 2025
गोपालगंज शराब तस्करी हमला शराब तस्करों के हमले में जवान की मौत बिहार शराबबंदी कानून और तस्करी Gopalganj hoamguard Abhishek death Bihar liquor mafia attack news

गोपालगंज में शराब माफियाओं का कहर: पीछा कर रही टीम पर हमला, होमगार्ड जवान की मौत से मचा हड़कंप

August 16, 2025
दरभंगा जीजा साली वायरल मामला बिहार में रिश्तों का घालमेल जीजा साली का प्यार और विवाद दरभंगा वायरल अफेयर खबर Bihar jeja sali news

दरभंगा में रिश्तों का अनोखा घालमेल: साली को जीजा से हुआ प्यार, दीदी बोली- सौतन बनाकर रख लेंगे, पति ने दिया चौंकाने वाला ऑफर

August 16, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.