बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान जबसे पटना आए हैं, अपने पुराने मित्रों और परिचितों से मुलाक़ात कर रहे हैं। इसी कड़ी मे आज रविवार को राज्यपाल अचानक पटना साहिब के भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद से मिलने उनके आवास पहुंचे। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बंद कमरे में मुलाकात हुई। राज्यपाल से मुलाकात के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राज्यपाल ने मुझे अभिभूत किया।

पत्रकारों से बात करते हुए रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि हमारी मित्रता जमाने से है। आरिफ साहब मेरे पुराने अंतरंग मित्र हैं। मैंने उनसे राजभवन में मिलने का समय मांगा था लेकिन उन्होंने कहा कि मैं पहले आपसे मिलने आपके घर आऊंगा। अभिभूत हूं ऐसा शिष्टाचार और संस्कार कम देखने को मिलता है।

सांसद रविशंकर प्रसाद ने बताया कि जब ये पटना आए थे, तब मैंने फोन किया फिर इनसे लंबी बात हुई। फिर कहा कि पटना आएंगे तो मिलेंगे। फिर वे केरल चले गए थे। फिर यह जब लौटकर छह जनवरी को आए तो हमने कहा कि 12, 13, 14 जनवरी को, जो समय आप देंगे, मैं मिलने आऊंगा। लेकिन, उन्होंने कहा कि पहले मैं आपके घर आऊंगा। उन्होंने कहा था कि आप मेरे दोस्त हैं, पहले मैं आपके घर आऊंगा। यह उनका बड़प्पन है। मैं उनका धन्यवाद देता हूं।”

जिस मामले में RJD विधायक आलोक मेहता के ठिकानों पर ED की रेड, उसमें चार गिरफ्तार
सांसद प्रसाद ने आगे कहा, “आरिफ मोहम्मद खान बहुत विद्वान आदमी हैं। मुलाकात के दौरान बिहार की शिक्षा पर बात हुई। गीता पर बात हुई। अभी मुझे जानकर बहुत खुशी हुई कि वह कुंभ भी जा रहे हैं। वह शिक्षा के प्रति बहुत प्रतिबद्ध हैं। मेरी शुभकामनाएं हैं। बिहार को बहुत ही लायक राज्यपाल मिले हैं।




















