• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
बिहार विधानसभा में राज्यपाल का अभिभाषण.. विकास योजनाओं और रोजगार पर जोर

बिहार विधानसभा में राज्यपाल का अभिभाषण.. विकास योजनाओं और रोजगार पर जोर

February 28, 2025
Sundar Pichai AI Summit Delhi, Google CEO India AI speech, India AI future conference, Narendra Modi Sundar Pichai meeting, AI innovation India news

AI की दुनिया में भारत बनेगा ‘फुल-स्टैक पावरहाउस’, सुंदर पिचाई का बड़ा बयान: बोले- लोकतांत्रिक AI का ब्लूप्रिंट है भारत

February 18, 2026
Bihar assembly protest image, RJD MLAs protest inside assembly, Bihar budget session debate visuals, assembly funny moments India, reservation demand protest Bihar Vidhan Sabha

बिहार विधानसभा में डिजिटल क्रांति.. अब ‘शून्यकाल’ होगा पूरी तरह ऑनलाइन, अध्यक्ष प्रेम कुमार का बड़ा फैसला

February 18, 2026
Bihar Agriculture Minister Ram Kripal Yadav New Year Message, Bihar Farmers 2026 Vision, Khet Se Global Bihar Farming, Bihar Agriculture Export Policy

किसानों की आय बढ़ाने का प्लान.. बिहार का कृषि रोड मैप कैसे बदल रहा खेती का भविष्य

February 18, 2026
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी बयान देते हुए, Jitan Ram Manjhi press statement, Bihar politics election clarification

बिहार में शराबबंदी पर फिर छिड़ी सियासी बहस: अब जीतन राम मांझी ने बढ़ाई NDA की टेंशन, क्या कहा ?

February 18, 2026
Samrat Chaudhary viral video assembly, Bihar assembly controversy scene, Bihar politics debate viral clip, Congress vs BJP JDU controversy image, Bihar deputy CM assembly moment

बनावो खैनी रे.. बिहार विधानसभा में क्या कर रहे डिप्टी सीएम- कांग्रेस ने शेयर किया सम्राट चौधरी का वीडियो

February 18, 2026
रमजान 2026 चांद दिखाई दिया, पटना रमजान तैयारी, नीतीश कुमार रमजान शुभकामना संदेश, मस्जिद में रमजान इबादत, रोजा और इफ्तार माहौल

दिख गया रमजान का चांद, 19 फरवरी से पहला रोज़ा.. मुख्यमंत्री नीतीश ने दिया भाईचारे और सद्भाव का संदेश

February 18, 2026
कांग्रेस का पटना में प्रदर्शन, बिहार कांग्रेस विधायक दिल्ली तलब, राहुल गांधी और खरगे बैठक, बिहार सियासी संकट

बिहार कांग्रेस में बागियों पर बड़ा एक्शन.. छत्रपति यादव और आनंद माधव 6 साल के लिए निष्कासित

February 18, 2026
अनीता देवी राजद विधायक बयान, भूरा बाल साफ करो विवाद बयान, बिहार शराबबंदी पर सवाल, RJD MLA Anita Devi speech, बिहार राजनीति ताजा खबर

आरजेडी विधायक अनीता देवी का सरकार पर निशाना.. कहा- बहुजनों की आवाज दबाने की कोशिश, शराबबंदी पर भी उठाए सवाल

February 18, 2026
Bhagalpur illegal gun factory raid image, STF joint operation Bhagalpur, seized illegal weapons Bihar police, mini gun factory bust news, Bihar STF press conference image

भागलपुर में ‘मिनी गन फैक्ट्री’ का बड़ा खुलासा.. STF की संयुक्त कार्रवाई से अवैध हथियार नेटवर्क पर करारा प्रहार

February 18, 2026
मुजफ्फरपुर सदर थाना गिरफ्तारी, निगरानी टीम छापेमारी, रिश्वत लेते दरोगा, vigilance trap Bihar police, corruption arrest Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर में रिश्वतखोरी पर बड़ा प्रहार.. केस डायरी कमजोर करने के नाम पर 15 हजार लेते दबोचे गए दारोगा

February 18, 2026
बीपीएससी ने TRE 4.0 के लिए संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया: 46,595 शिक्षक पदों पर भर्ती

बीपीएससी ने TRE 4.0 के लिए संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया: 46,595 शिक्षक पदों पर भर्ती

February 18, 2026
बिहार विधानसभा में हंगामा, राजू तिवारी भाषण, कुमार सर्वजीत प्रतिक्रिया, रामविलास पासवान विरासत पर बहस, विधानसभा राजनीतिक विवाद तस्वीर

विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द से भड़की सियासत.. RJD MLA ने कहा- राजू तिवारी मूर्ती लगवाएं, हम मांग लेंगे माफ़ी

February 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, February 19, 2026
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result
Home राज्य बिहार

बिहार विधानसभा में राज्यपाल का अभिभाषण.. विकास योजनाओं और रोजगार पर जोर

by RaziaAnsari
February 28, 2025
in बिहार, पटना
0
बिहार विधानसभा में राज्यपाल का अभिभाषण.. विकास योजनाओं और रोजगार पर जोर
498
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में राज्य सरकार की विकास योजनाओं, रोजगार के अवसरों और आर्थिक सुधारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकार न्याय के साथ विकास के संकल्प को लेकर सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। राज्यपाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण स्थानों जैसे प्रखंड मुख्यालय, थाना, अस्पताल और बाजारों से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की संप्रभुता सुनिश्चित होगी और गांवों का समुचित विकास हो सकेगा।

स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा सुधार

राज्य सरकार की “निश्चय सबके लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधा” योजना के तहत फरवरी 2021 से गांवों के स्वास्थ्य केंद्रों में डेली मेडिसिन की सुविधा शुरू की गई, जिससे ग्रामीणों को दूर स्थित अस्पतालों में जाने की आवश्यकता नहीं रही। इसका सबसे अधिक लाभ बुजुर्गों, महिलाओं और कमजोर लोगों को मिला। अब तक 2 करोड़ से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा चुके हैं। इसके अलावा, “बाल हृदय योजना” के तहत 1 अप्रैल 2021 से जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के लिए निःशुल्क उपचार की व्यवस्था की गई। इस योजना के अंतर्गत अब तक 1,827 बच्चों का सफल इलाज हो चुका है।

बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने बजट सत्र का किया शुभारंभ, मुख्यमंत्री को दी जन्मदिन की बधाई

युवाओं को रोजगार और सरकारी नौकरियों में बढ़ोतरी

राज्यपाल ने बताया कि युवाओं को अधिक से अधिक सरकारी नौकरियां और रोजगार देने के लक्ष्य के तहत “सात निश्चय-2” योजना के अंतर्गत वर्ष 2020 से 10 लाख सरकारी नौकरियां और 10 लाख रोजगार देने का लक्ष्य तय किया गया था। अब तक 9.35 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिल चुकी है, जबकि शेष पदों पर बहाली की प्रक्रिया जारी है। सरकार ने नौकरी और रोजगार के लक्ष्य को बढ़ाकर क्रमशः 12 लाख और 34 लाख कर दिया है। अब तक 24 लाख लोगों को रोजगार मिल चुका है और आगामी समय में यह संख्या 34 लाख तक पहुंचने की संभावना है।

Related Post

बीपीएससी ने TRE 4.0 के लिए संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया: 46,595 शिक्षक पदों पर भर्ती

बीपीएससी ने TRE 4.0 के लिए संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया: 46,595 शिक्षक पदों पर भर्ती

February 18, 2026
पटना में कोचिंग-हॉस्टल अब सख्त नियमों के दायरे में: जिला प्रशासन ने जारी की नई गाइडलाइंस

पटना में कोचिंग-हॉस्टल अब सख्त नियमों के दायरे में: जिला प्रशासन ने जारी की नई गाइडलाइंस

February 18, 2026

पप्पू यादव पूर्णिया पहुंचे.. हवाई अड्डे पर हुआ जोरदार स्वागत, बोले- मुझे मारने की 7 करोड़ की सुपारी दी गई थी, लेकिन जनता ने बचाया

February 18, 2026

विजय कुमार सिन्हा का बड़ा बयान: बेतिया राज भूमि के लिए नई नियमावली, अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू

February 18, 2026

जाति आधारित जनगणना के आधार पर आर्थिक सहायता

2023 में कराई गई जाति आधारित जनगणना में बिहार के 94 लाख परिवारों की आर्थिक स्थिति का विश्लेषण किया गया। इनमें सभी वर्गों—अति पिछड़ा, पिछड़ा, दलित, महादलित और मुस्लिम समुदाय—के लोग शामिल हैं। इन परिवारों को बिहार लघु उद्योग योजना के तहत ₹2,00,000 की आर्थिक सहायता देने की शुरुआत की गई है, जिससे उन्हें स्वरोजगार के अवसर मिल सकें।

बजट सत्र : राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सेशन शुरु.. विपक्ष का हंगामा

केंद्र सरकार से विशेष आर्थिक सहायता

राज्यपाल ने अपने संबोधन में बिहार को केंद्र सरकार से मिली आर्थिक सहायता की सराहना की। 1 फरवरी 2025 को प्रस्तुत केंद्रीय बजट में बिहार के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं, जिनमें आईआईटी का विस्तार और राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान की स्थापना शामिल हैं। इससे बिहार को तकनीकी शिक्षा और उद्योग क्षेत्र में बड़ा लाभ मिलेगा इसके अलावा, बिहार की सड़क परियोजनाओं, हवाई अड्डों, मेडिकल कॉलेजों, खेलकूद सुविधाओं और पर्यटन स्थलों के विकास के लिए विशेष सहायता की घोषणा की गई थी। साथ ही, बिहार को बाढ़ से बचाने के लिए गंगा-कोसी-मेची नदी जोड़ परियोजना समेत अन्य सिंचाई योजनाओं के लिए भी केंद्र सरकार से मदद मिली है।

बजट सत्र : सीएम नीतीश पहुंचे सदन.. मंत्री-विधायकों ने गुलदस्ता देकर किया स्वागत

विधानसभा सत्र में सार्थक चर्चा की उम्मीद

राज्यपाल ने विश्वास जताया कि इस सत्र में वित्तीय और विधायी कार्यों के साथ-साथ राज्य के महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा होगी। उन्होंने सभी सदस्यों से जिम्मेदारी के साथ सदन की कार्यवाही में योगदान देने की अपील की। उन्होंने अंत में कहा, “सरकार की उपलब्धियां और विकास योजनाएं यह स्पष्ट करती हैं कि हम न्याय के साथ विकास की नीति पर आगे बढ़ रहे हैं। मुझे विश्वास है कि यह सत्र बिहार के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगा।”

Tags: arif mohammad khanBiharBihar Assemblybihar governorBihar LegislatureBihar NewsBiharNewsBJPBudget SessionCmNitishKumarCongressOpposition ruckusPatnanewsRJDSession beginsTejashwi Yadavआरिफ मोहम्मद खाननन्द किशोर यादवनीतीश कुमारबजट सत्रबिहार राज्यपालबिहार विधानमंडलबिहार विधानसभा
Share199Tweet125
RaziaAnsari

RaziaAnsari

Related Posts

बीपीएससी ने TRE 4.0 के लिए संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया: 46,595 शिक्षक पदों पर भर्ती

बीपीएससी ने TRE 4.0 के लिए संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया: 46,595 शिक्षक पदों पर भर्ती

by Bobby Mishra
February 18, 2026
0

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपना संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें Teacher Recruitment Examination (TRE) 4.0...

पटना में कोचिंग-हॉस्टल अब सख्त नियमों के दायरे में: जिला प्रशासन ने जारी की नई गाइडलाइंस

पटना में कोचिंग-हॉस्टल अब सख्त नियमों के दायरे में: जिला प्रशासन ने जारी की नई गाइडलाइंस

by Bobby Mishra
February 18, 2026
0

पटना में कोचिंग संस्थानों और हॉस्टल्स की सुरक्षा एवं पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण...

पप्पू यादव पूर्णिया पहुंचे.. हवाई अड्डे पर हुआ जोरदार स्वागत, बोले- मुझे मारने की 7 करोड़ की सुपारी दी गई थी, लेकिन जनता ने बचाया

पप्पू यादव पूर्णिया पहुंचे.. हवाई अड्डे पर हुआ जोरदार स्वागत, बोले- मुझे मारने की 7 करोड़ की सुपारी दी गई थी, लेकिन जनता ने बचाया

by Bobby Mishra
February 18, 2026
0

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव जेल से रिहा होने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे, जहां हवाई अड्डे पर...

विजय कुमार सिन्हा का बड़ा बयान: बेतिया राज भूमि के लिए नई नियमावली, अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू

विजय कुमार सिन्हा का बड़ा बयान: बेतिया राज भूमि के लिए नई नियमावली, अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू

by Bobby Mishra
February 18, 2026
0

बिहार विधान परिषद में बेतिया राज की जमीनों को लेकर एक महत्वपूर्ण बहस छिड़ गई। राजद के विधान पार्षद सौरभ...

  • Trending
नीतीश कुमार का एक और मास्टर स्ट्रोक… बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का होगा गठन

बिहार में 26 DSP का Transfer, कई नए SDPO की तैनाती.. गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

August 7, 2025
Aurai Vidhansabha Seat Bihar, Aurai Election 2025 News, औराई विधानसभा जातीय समीकरण, Aurai Muzaffarpur politics, Bihar Chunav Aurai Analysis

औराई विधानसभा: इतिहास, जातीय गणित और 2025 के समीकरण का विश्लेषण

September 15, 2025
Bihar Shramik Vastra Sahayata Yojana Image Nitish Kumar Labour Welfare Scheme Bihar Bihar Labour Department 5000 Rupees Assistance Bihar Workers Welfare Program 2025

बिहार के श्रमिकों के लिए सौगात.. वार्षिक वस्त्र सहायता योजना से सीधे बैंक खाते में जायेंगे पाँच हजार रुपये

September 16, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.