बिहार में रोजगार को लेकर नीतीश-तेजस्वी की सरकार घिरती रही है। वहीं रोजगार को लेकर तेजस्वी ने केंद्र सरकार पर तंज कसा है उन्होंने कहा कि 2025 तक महागठबंधन सरकार 10 लाख लोगों को नौकरी देगी। जबकि ढाई साल में 5 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार भूमिहीनों और गरीब परिवारों को दो लाख की सहायता देगी। बिहार सरकार अपने बलबूते सभी काम कर रही है। इसके साथ ही केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग रोजगार के नाम पर जुमलेबाजी कर रहे हैं।
वहीं जातीय गणना और आरक्षण को लेकर उन्होंने कहा कि समाज के गरीब और उपेक्षा के शिकार लोगों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलें तो इसमें तेजी आएगी। आरक्षण व्यवस्था को संविधान की 9वीं सूची में शामिल करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है, अब गेंद उनके पाले में हैं। देखना है केंद्र व भाजपा आगे क्या करती है।
जमुई से गुजरने वाली वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी कोलकाता एक्सप्रेस 1 दिसंबर से हुई रद्द




















