महागठबंधन की विधायक दल की बैठक पटना में राबड़ी देवी के आवास पर शुरू हो गई है।इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के सभी प्रमुख नेता और विधायक मौजूद हैं। यह बैठक बिहार विधानसभा के चल रहे बजट सत्र को लेकर रणनीति बनाने के लिए बुलाई गई है।
सीटीईटी परीक्षा अब दो दिनों की: सिटी स्लिप जारी, 7-8 फरवरी को होगी ऑफलाइन परीक्षा
तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के MLA और MLC को इस बैठक के लिए बुलाया था, और सभी घटक दलों के प्रतिनिधि इसमें शामिल हैं। बैठक में सरकार की नीतियों पर सख्त हमला करने और विपक्ष की एकजुट आवाज बुलंद करने की योजना पर मंथन हो रहा है। बिहार बजट सत्र के दौरान महागठबंधन अब और आक्रामक रुख अपनाने की तैयारी में दिख रहा है, ताकि सरकार पर दबाव बनाया जा सके।






















