पटना सिटी के आलमगंज में संपत्ति की लालच में एक भाभी ने अपने देवर की ह’त्या कर दी। इस वारदात में भाभी रानी कुमारी ने अपने तीन पुरुष मित्रों, सिपाही कुमार (20 वर्ष), सुक्कू कुमार (18 वर्ष) और दीपू कुमार (18 वर्ष) के साथ मिलकर देवर सनी कुमार की गला दबाकर ह’त्या कर डाली। ह’त्या के बाद उसके शव को बेलवरगंज में फेंक दिया था।
पटना सिटी के ASP शरथ आरएस ने मीडिया से हुई बातचीत में बताया कि पटना आलमगंज थाने की पुलिस ने बेलवरगंज के नजदीक से शुक्रवार 9 फरवरी को एक युवक का शव बरामद किया था। पुलिस ने जब मामले की छानबीन शुरू की तो मृतक के मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवक का मोबाइल उसकी भाभी के पास ही निकला। पूछताछ करने के बाद सारी बातें साफ़ हो गयी। हत्यारन भाभी ने हत्या की सारी बातें कबूलते हुए अपने तीन पुरुष मित्रों के सम्मिलित होने की भी बात स्वीकारी है।
पुलिस ने मीडिया को बताया कि सनी कुमार और अविनाश कुमार दो भाई हैं, जो पटना के मालसलामी थाना इलाके में रहते थे। उनका एक ही मकान है। सनी की भाभी उस मकान को हड़पना चाहती थी और इसी नियत से उसने अपने तीन पुरुष मित्रों के साथ उसकी ह’त्या कर डाली।




















