गुजरात के मेहसाणा में चट्टान के नीचे दबने से 7 मजदूरों की मौत हो गई है। कुछ दबे हुए मजदूरों को निकालने का काम जारी है। हादसा जासलपुर के पास गांव में हुआ है। निर्माणाधीन कंपनी में दीवार बनाते समय चट्टान गिर गई, जिसके नीचे काम कर रहे मजदूर दब गए। घटनास्थल पर पांच से ज्यादा एंबुलेंस और पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। फिलहाल जेसीबी की मदद से मजदूरों को निकालने का काम किया जा रहा है। मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
रावण दहन : पटना के गांधी मैदान में 8 गेट खुलेंगे जनता के लिए… 128 CCTV कैमरे से रखी जाएगी निगरानी
ये हादसा मेहसाणा जिले के कडी तालुका के जसलपुर गांव के पास हुआ, जहां एक निजी कंपनी की दीवार गिरने से कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। इंस्पेक्टर प्रह्लादसिंह वघेला ने बताया कि काम के दौरान अचनाक मिट्टी धंसने से कई मजदूर दब गए थे। हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों ने दी थी। उसके बाद मिट्टी में दबे लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। अब तक सात लोगों को निकाला गया है। आशंका जताई जा रही है कि अभी 3 से 4 लोग और दबे हो सकते।
प्रधानमंत्री ने हरियाणा के कैथल में हुए हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि स्वीकृत की है। घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे।




















