गुमला: पीएम मोदी ने गुमला में जनता को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने गुमला से बीजेपी प्रत्याशी सुदर्शन भगत के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि JMM और कांग्रेस के इरादे कुछ अलग ही हैं। कांग्रेस जानती है कि आदिवासी, ओबीसी, दलित बाहुल्य वाले राज्यों में वो इसलिए खत्म हो गई क्योंकि वहां ये समाज एकजुट हो गया। इसलिए कांग्रेस का शाही परिवार हमारे SC/ST और OBC समाज की एकता को तोड़ना चाहता है। आप जातियों में टूटेंगे तो आदिवासियों की ताकत कम हो जाएगी। इसलिए मैं कहता हूं – एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। भाजपा-NDA की सरकार, सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र पर चल रही है। इसी रास्ते पर चलकर, झारखंड विकसित होगा, भारत विकसित होगा। भाजपा-NDA सरकार नए उद्योगों को बढ़ावा दे रही है। हम झारखंड में बंद पड़े पुराने कारखाने भी खुलवा रहे हैं। सिंदरी का खाद कारखाना पहले की सरकारों की कुनीति की वजह से बंद हो गया था। हमने सिंदरी खाद कारखाने को शुरू करवाया। इससे झारखंड के हजारों युवाओं को रोजगार मिला है। भाजपा चाहती थी कि गरीब को पक्का घर मिले, शहरों-गांवों में अच्छे रास्ते बनें, बिजली-पानी मिले, इलाज की सुविधा हो, पढ़ाई की सुविधा हो, सिंचाई के लिए पानी मिले, बुढ़ापे में दवाई मिले। लेकिन JMM सरकार के पिछले 5 साल में आपके हक की ये सुविधाएं JMM और कांग्रेस के लोगों ने लूट लीं।भाजपा-NDA का एक ही मंत्र है – हमने झारखंड बनाया है, हम ही झारखंड संवारेंगे। ऐसे लोग कभी झारखंड का विकास नहीं करेंगे, जो झारखंड राज्य के निर्माण के विरोधी रहे हैं। JMM-कांग्रेस ने झारखंड को हमेशा पिछड़ा रखा है। लेकिन भाजपा-NDA ने झारखंड को देश के विकास से जुड़ी बड़ी-बड़ी योजनाओं का केंद्र बनाया है। हमने हरियाणा में खर्ची और पर्ची दोनों को दफना दिया है। हरियाणा में सरकार बनते ही हमने युवाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां दी हैं, हम झारखंड में भी यहीं करेंगे -बालू माफियाओं को बढ़ावा देकर अपनी तिजोरियां भरने वाली भ्रष्ट हेमंत सरकार ने झारखंड के लोगों को बालू के लिए तरसाने का पाप किया है। ये लोग SC/ST और OBC को मिला आरक्षण छीनना चाहते हैं। जेएमएम कांग्रेस के भ्रष्ट तंत्र का सबसे ज्यादा नुकसान यहा की रोटी बेटी माटी को हुआ है। घोटाले पर घोटाला करने वाली सरकार ने केवल लूट मचाई है। आप बीजेपी की सरकार बनाईये झारखंउ को लूटने वाली सरकार खुद लुट जाएगी।
रासायनिक खाद से मुक्ति की राह.. बिहार में जैविक खेती बनेगी किसानों की कमाई का नया इंजन
बिहार में खेती (Bihar Organic Farming) का चेहरा बदलने की तैयारी अब नीति से आगे बढ़कर जमीन पर दिखने लगी...




















