[Team insider] गुमला पुलिस ने माओवादी संगठन व छोटे अपराधी संगठनों को हथियार सप्लाई करने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार धर-दबोचा है और अपराधियों के पास से हथियार बरामद किया है। लातेहार में गिरफ्तार भाकपा माओवादी सदस्य निर्मल मिंज की स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर गुमला जिले से चार माओवादी समर्थकों को हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
गिरफ्तार माओवादी की स्वीकारोक्ति बयान पर हुई कार्रवाई
एसपी ऐहतेशाम वकारीब ने शनिवार को अपने कार्यालय में प्रेस कान्फ्रेंस आयोजित कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि लातेहार में भाकपा माओवादी सदस्य के स्वीकारोक्ति बयान में गुमला में माओवादियों में शामिल व हथियार स्पलाई करने वालों का नाम बताया गया था। जिसके बाद एसपी ने एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पालकोट थाना क्षेत्र के श्रवण सिंह पिता स्व. देवकी नंदन सिंह को एक सिंगल सॉट रायफल के साथ पकड़ा गया।
बिहार से हथियार मंगवाकर करता था स्पलाई
गिरफ्तार श्रवण सिंह ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि गुमला थाना क्षेत्र के टोटो निवासी छोटु खान उर्फ सोहेब खान पिता सगीर खान के साथ मिलकर माओवादी संगठन व छोटे अपराधी संगठनों के बीच बिहार से हथियार मंगवाकर स्पलाई करता है। श्रवण ने बताया कि माओवादी सदस्य निर्मल मिंज उर्फ निर्मल जी को दो .315 बोर का देशी हथियार सप्लाई किया था।
एक .315 बोर का देशी हथियार बरामद
श्रवण के निशानदेही पर डुमरी थाना क्षेत्र के ढोठीपाट से एक .315 बोर का देशी हथियार बरामद किया गया और उक्त गांव से सुरेंद्र तिर्की, पिता स्व. इलियस तिर्की और डुमरी के ही डहकुल दमगडहा गांव निवासी आलोक बाखला, पिता स्व. हाबिल बाखला को गिरफ्तार किया गया। छापामारी दल में गुमला जिला पुलिस बल के पदाधिकारी व जवान शामिल थे। गिरफ्तार अपराधी श्रवण सिंह के खिलाफ गुमला व पालकोट थाना में मामला दर्ज है।




















