गुमला पुलिस ने गांजे की खरीद-बिक्री करने वाले दो युवकों को सात किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। इस संबंध में शुक्रवार को गुमला थाना परिसर में प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने बताया कि गुमला पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति गांजे की खरीद बिक्री हेतु लोहरदगा रोड स्थित पुराना बस स्टैंड के पास मिलने वाले हैं।सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु मेरे नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा पुराना बस स्टैंड में गांजा तस्करों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की गई। इसी दौरान गांजा की खरीद बिक्री करते दो युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
पर्व त्योहार को देखते हुए पुलिसचला रही है विशेष छापामारी अभियान
गिरफ्तार अभियुक्त बरगांव टेंसेरा निवासी 37 वर्षीय वरूण सिेह के पास से पुलिस ने एक किलो गांजा मिला। जिसके संबंध में पूछताछ करने पर वरूण ने ने बताया कि गांजा शहर के गोकुल नगर निवासी 45 वर्षीय विजय केसरी लाकर दिया है। विजय केसारी के निशानदेही पर उसके गोकुल नगर स्थित आवास से छुपाकर रखे छ: किलो गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार विजय केसरी का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है। एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने बताया कि पर्व त्योहार को देखते हुए गुमला मादक पदार्थ के खिलाफ गुमला पुलिस विशेष छापामारी अभियान चला रही है और यह लगातार जारी रहेगी। छापामारी अभियान में पुअनि विमल कुमार, पुअनि मो. मोजम्मील व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।