JAMSHEDPUR : मणिपुर राज्य में हिंसा रोकने तथा महिलाओं के साथ हुए दुष्कर्म की घटना के दोषियों को अविलम्ब फांसी दिये जाने की मांग को लेकर सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी जमशेदपुर ने देश के राष्ट्रपति के नाम जिले के उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि मणिपुर राज्य में महिलाओं के साथ हुई घटना मानवता को शर्मसार करती है। इसकी जितनी भी निंदा की जाये वो कम है। इतना ही नहीं जब एक युवती के पिता व भाई ने इसका विरोध किया तो उन्हें भी मौत के घाट उतार दिया गया। इस घटना के तमाम आरोपियों को फांसी की सजा दिये जाने की मांग की गई। साथ ही मणिपुर राज्य के निवासियों से धर्म के नाम पर लड़ाई को बंद करने की अपील भी कमिटी ने की।
AI की दुनिया में भारत बनेगा ‘फुल-स्टैक पावरहाउस’, सुंदर पिचाई का बड़ा बयान: बोले- लोकतांत्रिक AI का ब्लूप्रिंट है भारत
India AI future: भारत की तकनीकी महत्वाकांक्षा को नई उड़ान देते हुए गूगल के सीईओ Sundar Pichai ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...




















