पटना में भीषण सड़क हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना फुलवारी शरीफ के गोनपुरा मुसहरी के आगे रेलवे लाइन के पास की है। मृतक की पहचान हिंदुनी निवासी राजू चौधरी के 22 वर्षीय बेटे विकास चौधरी के रूप में हुई है जबकि गोनपुर निवासी बिजेंद्र पासवान का बेटी मुन्ना पासवान और डोमन पासवान का बेटा राहुल पासवान घायल हुए हैं।
तीन दोस्त बाइक से कही जा रहे थे इसी दौरान गोनपुरा मुसहरी के आगे रेलवे लाइन के पास हाईवा ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को पटना एम्स भेजा, जहां डॉक्टरों ने विकास चौधरी को मृत घोषित कर दिया, जबकि राहुल और मुन्ना का इलाज चल रहा है। घटना से गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया और हाइवा में जमकर तोड़फोड़ की।




















