हरियाणा में दो नाबालिग बहनों से रेप और हत्या के आरोप में बिहार के चार लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई है। यह सजा सोनीपत कोर्ट ने सुनाई है। चारों आरोपी में तीन दरभंगा के रहने वाले है वहीं एक समस्तीपुर के रहने वाले है। इस सजा के बाद आरोपी के घर में मातम छाया हुआ है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी अरुण राजमिस्त्री का काम करने हरियाणा गया था। जहां दो साल पहले अरुण पर आरोप लगा कि उसने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप कर दो लड़कियों की हत्या कर दी है। इस मामले में लड़की के परिजनों ने अरुण को अभियुक्त बनाया है इस मामले में कोर्ट ने सुनवाई करते हुए चारों आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है।
पुलिस की गाड़ी ने दो छात्रों को रौंदा, दोनों की हालत नाजुक
5 अगस्त 2021 को दिया था घटना को अंजाम
मामला 5 अगस्त 2021 का है जब बिरौल थाना क्षेत्र के मजगाही गांव के अरुण पंडित, दरभंगा जिले के मसहोरी निवासी फूलचंद,झकेली गांव निवासी दुखन पंडित और समस्तीपुर निवासी रामसुहाग ने हरियाणा में पड़ोस में रहने वाली दो बहनों के साथ दुष्कर्म कर जहर खिलाकर हत्या कर दी थी। इस मामले में लड़की के परिजनों ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपी को गिरफ्तार कर ली थी। इस मामले में 24 नवंबर को चारों आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है।




















