[Team insider] हज़ारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र के लोहरा व फुसरी के जंगल में लगभग 6 एकड़ जमीन में लगा पोस्ता को पुलिस ने ट्रेक्टर से जुताई नष्ट कर दिया। केरेडारी थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली कि मनातू के जंगलों में अफीम की खेती बहुत अधिक हो रही है। उसके बाद केरेडारी पुलिस ने अभियान चला कर 6 एकड़ में लगे अफीम की खेती को नष्ट कर दिया।
पुलिस को लगातार गुप्त मिल रही थी सुचना
केरेडारी पुलिस को लगातार गुप्त सुचना मिल रही थी बड़े पैमाने अफीम की खेती की जा रही थी, जिसके बाद वही बड़कागांव रेंजर छोटे लाल के निर्देश पर सयुंक्त टीम बनाकर अभियान चलाया गया। इस अभियान में अंचलाधिकारी राकेश तिवारी, केरेडारी थाना प्रभारी अमित द्विवेदी और वनविभाग व पुलिस बल शामिल रहे।