पूर्व रेल मंत्री व राजद सुप्रीमो लालू यादव के परिवार के खिलाफ चल रहे IRCTC घोटाला मामले की सुनवाई सोमवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में हुई। सुनवाई के बाद अब अगली तारीख 16 अगस्त तय की गई है। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सोमवार को दोनों पक्षों के वकील अदालत पहुंचे। 31 जुलाई को कोर्ट में चार्ज फ्रेम करने पर दलील पूरी हो चुकी थी। इसके बाद कोर्ट ने 7 अगस्त की तिथि तय की थी।
आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहते हुए IRCTC घोटाला के आरोप लगे थे। 2004 से 2009 के बीच हुए इस घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई ने आरोप लगाया था कि पहले एक जमीन डिलाइट कंपनी को दी गई थी और उसके बाद वही जमीन को राबड़ी देवी एवं तेजस्वी यादव की मालिकाना हक वाली लारा प्रोजेक्ट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड को दे दी गई। रेलवे के होटलों को लीज पर देने की एवज में डिलाइट कंपनी को बेशकीमती जमीन दी गई और बाद में उस कंपनी से लारा कंपनी ने काफी कम कीमत में जमीन खरीद ली।
डिलाइट कंपनी के मालिकों की कहानी भी अलग है। यह कम्पनी राजद के नेता प्रेमचंद गुप्ता की पत्नी सरला गुप्ता हैं CBI का आरोप है कि होटलों को प्राइवेट कंपनी को लीज पर देने के एवज में लालू परिवार को कंपनी ने पटना के बेली रोड स्थित करीब 3 एकड़ की कीमती जमीन मिली थी।




















