झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ईडी को मिली रिमांड को कोर्ट ने एक बार फिर बढ़ा दिया है। कोर्ट ने ईडी को 5 दिन की रिमांड दे दी है। हेमंत सोरेन की रिमांड बुधवार, 7 फरवरी को ही समाप्त हुई। बुधवार को कोर्ट में ईडी ने हेमंत सोरेन को पेश किया। पहले से ही संभावना जताई जा रही थी कि ईडी हेमंत सोरेन की रिमांड बढ़ाने की मांग करेगी। क्योंकि पहले ही ईडी ने 10 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने सिर्फ 5 दिनों की रिमांड मंजूर की। इस बीच एक दिन हेमंत सोरेन विधानसभा में विश्वासमत के दौरान भी गए थे।
ED का कहना है कि हेमंत सोरेन से पूछताछ अभी तक पूरी नहीं हुई है। कई और सवाल हैं, जिनके जवाब नहीं मिले हैं। इसलिए रिमांड की जरूरत होगी। कोर्ट ने 5 दिनों की रिमांड दे दी। अब पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से 12 फरवरी तक ईडी पूछताछ करेगी।




















