इन दिनों लगातार तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन चालकों की लापरवाही सामने आ रही है। बीते दिनों ही एक ट्रक ने महनार हाजीपुर मुख्य मार्ग पर 15 लोगों को कुचल दिया था। ऐसा ही ताजा मामला छपरा से आ रहा है। जहां अनियंत्रित कार ने 16 लोगों को रौंदा जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है।
बताया जा रहा है कि शनिवार की देर शाम तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित कार सड़क के किनारे एक दुकान को तोड़ते हुए बस्ती में जा घुसी और वहां मौजूद 16 लोगों को रौंद डाला। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क पर आगजनी कर जाम कर दिया। जहां पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। यह घटना मशरक थाना क्षेत्र के गोपी टोला गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही विभिन्न थानों की पुलिस समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और गुस्साए लोगों को शांत कराने में जुट गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है।
गुस्साए लोग सड़क पर आगजनी कर जमकर हंगामा किया जा रहा हैं। जानकारी के मुताबिक, सभी लोग श्राद्ध कर्म का भोज खाने जा रहे थे, इसी दौरान अनियंत्रित कार ने करीब 16 लोगों को रौंद डाला।हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों की मानें तो कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।




















