RAMGARH : रामगढ़ जिले के भदानीनगर पाली नवा टोला स्थित घर के मामूली विवाद मनमुटाव के कारण सनकी पति मुखदेव बेदिया ने अपने ही पत्नी कोतो देवी को निर्मम तरीके से हत्या कर जंगल की ओर फरार हो गया।
घटना का पता तब चला जब बेटी पायल कुमारी स्कूल से पढ़ाई कर घर वापस लौटी तो उनके पिता घबराते हुए बेटी से झूठ बोलता है कि मम्मी घर से कहीं बाहर चल गई है जब तक बेटी घर के अंदर की ओर गई हत्यारा मुखदेव बेदिया मौका देख नदी की तरफ से भागते हुए जंगल की तरफ भाग गया।
घटनाक्रम की सूचना मिलते ही भदानीनगर ओपी प्रभारी धनंजय प्रसाद पुलिस दल-बल के घटनास्थल पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी और शव का पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया। मृतका कोतो देवी की तीन संतान है, जिनमें एक पुत्र और दो बेटियां है। अपनी माँ की मौत के बाद अब पूरी तरह बेसहारा हो गई है।




















