रांची: IAS मंजूनाथ भजन्त्री को रांची का नया डीसी बनाया गया है। फिलहाल वे झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी (JSLPS) के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर पोस्टेड थे। भजन्त्री अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ बंदोबस्त पदाधिकारी, रांची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। वहीं, रांची डीसी के पद पर पदस्थापित वरूण रंजन का ट्रांसफर कर उन्हें अगले आदेश तक प्रबंध निदेशक औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम, रांची (JIIDCO) के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया। वरुण रंजन अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ खान आयुक्त, झारखंड, रांची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
रातोंरात दिल्ली रवाना हुए लालू यादव, साथ में मीसा भारती भी.. जानिए क्या है वजह
राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav Health Update) एक बार फिर स्वास्थ्य कारणों...




















