नीतीश कुमार के पला बदलने के बाद सबसे बड़ा झटका BJP को लगा है। BJP के नेता लगातार नीतीश कुमार और उनकी पार्टी पर हमलावर हैं। आज एक बार फिर से BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है।
JDU को तेजस्वी के साथ जाना ही था
संजय जायसवाल ने JDU द्वारा BJP पर लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि नीतीश कुमार तेजस्वी के साथ जाने का बहाना खोज रहे थे। इसके लिए वो BJP पर सांप्रदायिक सद्भावना बिगाड़ने का आरोप लगा रहे है।
ललन सिंह और नीतीश कुमार से किया सवाल
ललन सिंह ने नीतीश कुमार से बिहार में घट रही अपराधिक मामलों को लेकर संजय जायसवाल ने जवाब माँगा। उन्होंने कहा कि कैसे मुंगेर में मदरसा का तीन मंजिला बिल्डिंग बलास्ट हुआ? छपरा में अभी तीन मंजिला मकान व घर में तहखाना मिला। पटाखा बनानेवाला गरीब अपने घर में तहखाना नहीं बनाता है। उन्होंने कहा कि PFI की पैठ की बात पुछना, पीएम के कार्यक्रम के पूर्व बम विस्फोट की साजिश की बात पूछना सांप्रदायिक हो सकता है क्या?
BJP हमेशा विकास की बात सोचती है
संजय जायसवाल ने कहा कि BJP जब भी सरकार में रहती है तब सिर्फ विकास के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा कि बिहार में हमरी सरकार थी तब हमने उद्योग धंधे के लिए बहुत काम किया। लेकिन जदयू ऐसा नहीं होने देना चाहती थी। अब आनेवाले दिनों में बिहार में औद्योगिक विकास का जो खाका खिंचा गया था, वो पूरा होगा इसकी उम्मीद बहुत काम है।
आने वाले चुनावों में अपने अकेले लड़ेगी BJP
संजय जायसवाल ने बीजेपी के आगे की रणनीतियों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि आनेवाले विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में BJP सभी सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। द्ववा करते हुए उन्होंने कहा कि आनेवाले एक साल में ही नीतीश कुमार का नाम लेने वाला कोई नहीं बचेगा। नीतीश कुमार को चुनौती देते हए उन्होंने कहा कि यदि उनमें हिम्मत है तो वे अकेले बिहार में अपने दम पर चुनाव लड़कर देख ले क्या हश्र हो जायेगा।