DHANBAD: भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम प्रकटोत्सव के मौके पर विप्र सेना धनबाद की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिससे पूरा धनबाद भगवामय हो गया। हजारों की संख्या में बाईक रैली सिद्दी विनायक से होते हुए झरिया पहुंची। बाइक रैली में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।सांसद पीएन सिंह, विधायक राज सिन्हा, ढुलू महतो समेत तमाम बड़ी हस्तियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों ने मौके पर शर्बत की व्यवस्था की थी। सांसद एवं दोनो विधायकों ने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए अगर शस्त्र उठाना पड़े तो उठाना चाहिए यह शिक्षा भगवान परशुराम से मिलती है। अधर्मियों का नाश कर उन्होंने धर्म को स्थापित किया था।
तेज प्रताप यादव के आवास पर पहुंच गए नीतीश कुमार के सारे मंत्री.. विजय सिन्हा बोले- मैं किसी व्यक्ति से नफरत नहीं करता
बिहार की राजनीति में मकर संक्रांति के दिन अचानक से नए समीकरणों की आहट सुनाई देने लगी है। जनशक्ति जनता...




















