जनता बाजार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुरुषोत्तम ब्रह्म स्थान के समीप छापेमारी कर अपराध की योजना बना रहे दो अपराधियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि गिरफ्तार अपराधियों में जनता बाजार थाना क्षेत्र के बगौछिया गांव के श्रवण कुमार पाण्डेय व मंगौली गांव के मोहित कुमार के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक बाइक व दो मोबाइल बरामद किया है। पुलिस द्वारा दोनों गिरफ्तार किए गए अपराधियों से आवश्यक पूछताछ करने के केस दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। छापेमारी की कार्रवाई जनता बाजार थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अरविंद कुमार के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस बल के द्वारा की गई।
AI की दुनिया में भारत बनेगा ‘फुल-स्टैक पावरहाउस’, सुंदर पिचाई का बड़ा बयान: बोले- लोकतांत्रिक AI का ब्लूप्रिंट है भारत
India AI future: भारत की तकनीकी महत्वाकांक्षा को नई उड़ान देते हुए गूगल के सीईओ Sundar Pichai ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...




















