बेगूसराय में नवरात्र के अवसर पर धार्मिक और राजनीतिक माहौल गरमा सकता है। जिले के खतोपुर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में कुछ बैनर लगाए गए हैं, जिनमें साफ लिखा है – “यह मंदिर हिंदुओं का पवित्र स्थल है, यहां गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है।” इन बैनरों पर एक ओर मां दुर्गा की शेर पर सवार प्रतिमा बनी हुई है, तो दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह की तस्वीर छपी है, जिनके हाथ में त्रिशूल दिखाया गया है।
पटना एयरपोर्ट पर अब बुजुर्गों को मिलेगा आराम और स्वास्थ्य सुविधा
इन बैनरों को गिरिराज सिंह फैंस क्लब बेगूसराय की ओर से लगाया गया है। क्लब से जुड़े भाजपा कार्यकर्ता आयुष ईश्वर ने इस कदम को आस्था और धार्मिक परंपरा से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि मंदिर हिंदुओं का आस्था स्थल है और यहां पूजा-अर्चना करने के लिए माताएं-बहनें आती हैं। ऐसे में गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित होना स्वाभाविक है। उन्होंने तर्क दिया – “हम मस्जिद में आरती नहीं करते, तो जो लोग अपने धर्म को मानते हैं, वे मस्जिदों में इबादत करें। मंदिर में आने की कोई जरूरत नहीं है।
हालांकि, इस बैनर को लेकर इलाके के कई लोगों ने आपत्ति जताई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह कदम समाज में विभाजन पैदा करने वाला है। उनका तर्क है कि मंदिर और मस्जिद दोनों आस्था और श्रद्धा के स्थल हैं, जिन्हें बांटने का कोई औचित्य नहीं है। कुछ लोगों ने कहा – “यह गलत है। मस्जिद में लोग जाते हैं, मंदिर में भी। दोनों एक ही हैं। बाबा साहेब अंबेडकर ने कहा था कि सबको साथ लेकर चलना चाहिए, लेकिन यहां बांटने की कोशिश की जा रही है।






















