बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय पीटी परीक्षा रद्द कराने को लेकर याचिका पर आज सुनवाई हुई। दो मामले CWJC-5802 और CWJC-2376 की सुनवाई एक साथ हुई। याचिकाकर्ता सौरभ कुमार ने बताया कि बिहार सचिवालय सहायक स्नातक स्तरीय प्रारंभिक परीक्षा बीते दिसंबर 2022 को आयोजित हुई थी, जिसका पेपर पूरी तरह से वायरल था। इसके बाद आयोग ने 23 की प्रथम पाली की परीक्षा रद्द की, परंतु दो अतिरिक्त पालियो की परीक्षा रद्द नहीं की। जबकि पेपर लीक तीनों ही पालियो में था। सौरव कुमार ने बताया 5 जुलाई को पहली सुनवाई हुई थी और दूसरी सुनवाई आज 19 जुलाई को हुई। इसकी अगली सुनवाई 24 जुलाई 2023 को होगी। अगर अगली सुनवायी में उचित जवाब नहीं दिया जाता है तो निश्चित रूप से माननीय उच्च न्यायालय द्वारा एक उचित फैसला लिया जाएगा, ऐसी संभावना है। छात्रों की तरफ से मशहूर वकील रितिका रानी इस मामले को देख रही हैं। इस मौके पर आशीष कुमार, सूरज सिंह तोमर, सत्यम राठौर, सोनू कुमार शर्मा, अश्वनी कुमार, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
अबू धाबी ऑक्शन में बिहार का जलवा.. IPL 2026 में साकिब-इजहार-साबिर चमके, सार्थक रंजन की भी एंट्री
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026 Auction) की नीलामी ने अबू धाबी से एक बार फिर भारतीय क्रिकेट के बदलते भूगोल...




















