RAMGARH : रामगढ़ के भदानी नगर कोल कंपनी स्थित अपने आवास परिसर में पूर्व भारतीय सैनिक सूबेदार एच एन यादव ने बुधवार को कारगिल विजय दिवस समारोह मनाया। मौके पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया गया। पूर्व सैनिक सूबेदार एसएन यादव ने बताया कि 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अपने पराक्रम का लोहा मनवाया। पाकिस्तानी सैनिकों और कश्मीर उग्रवादियों द्वारा भारतीय सीमा पार करके भारतीय पोस्ट पर कब्जा करने की कोशिश की थी जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। पाकिस्तान की सेना को भारतीय सीमा रेखा से पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा था। हमारे देश के सैनिकों ने इन पोस्टों में तिरंगा झंडा फहराया। उन्होंने बताया कि इस युद्ध में शहीद हुए जवानों के सम्मान और उनकी याद में 26 जुलाई को पूरे भारत में कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। वहीं स्थानीय कलाकारों ने देश भक्ति गीत गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर सामाजिक सेवी संगठन, स्थानीय जनप्रतिनिधि और इलाके के कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
रेलवे में नया बदलाव: Tatkal Ticket बुकिंग के लिए अब अनिवार्य होगा e-Aadhaar Authentication, जानिए क्या बोले मंत्री अश्विनी वैष्णव
अगर आप रेलवे के तत्काल टिकट सिस्टम से अक्सर जूझते हैं और हर बार ‘Waiting List’ में फंस जाते हैं,...