बिहार सरकार को मैन पॉवर (ह्यूमन रिसोर्स) देने वाली एक बड़ी कंपनी पर आयकर विभाग (इनकम टैक्स डिपार्टमेंट) ने छापा मारा है उर्मिला इंफोटेक नामक कंपनी के मालिक अविनाश कुमार सिंह के आवास समेत 10 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है। जिससे अफसरों से लेकर नेताओं तक में हड़कंप मच गया है। अविनाश सिंह के पटना के खाजपुरा स्थित आवास और पाटलिपुत्र कॉलोनी में टेक्नोलॉजी पार्क कार्यालय में आयकर विभाग ने एक साथ छपेमारी की है। वही दिल्ली में भी इनके दो ठिकाने बताये जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इस कंपनी से बिहार के कई प्रशासनिक अफसर और राजनेता भी जुड़े हैं। टीम कई फाइल ,कागजात और दस्तावेजों को खंगाल रही है। सूत्रों ने मीडिया हवाले से बताया कि ये आयकर से संबंधित मामला है, जिसमे आरोप यह है कि इस कंपनी की ओर से करोड़ों रुपए के टैक्स को चोरी कर ब्लैक मनी (काला धन) में लगाया जाता है। यही नहीं, ब्लैक मनी लगाने वालों में कई बड़े राजनेता और एक पूर्व IAS अधिकारी से सम्बंधित कई लोगों का नाम भी इसमें आ रहा है।
गिरिराज सिंह पर भड़के पप्पू यादव.. बस हिन्दू-मुसलमान करते हैं, जहानाबाद आकर भी पीड़ित परिवार से क्यों नहीं मिले
Pappu Yadav vs Giriraj Singh: पटना में चार दिनों पूर्व NEET की तैयारी कर रही जहानाबाद की एक छात्रा की...




















