नालंदा जिला के बिहार शरीफ में कृषि क्षेत्र को उच्चतम स्तर पर ले जाने का कार्य किया जा रहा है। यहां के सोहडीह में शेरे बिहार सोहडीह कृषक हित समूह ने जैविक विधि का प्रयोग कर सब्जी (Organic Vegetables) का उत्पादन किया जा रहा है। जिसका आज मुख्यमंत्री निरिक्षण करने पहुंचे। साथ ही किसान राकेश कुमार से जैविक विधि से उपजाई जा रही सब्जी से मिलने वाले फायदों की पूरी जानकारी ली।
सीएम ने की जैविक विधि की सराहना

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार कल रात राजगीर में ठहरने के बाद आज बिहारशरीफ शहर पहुँचे। उसके बाद उन्होंने पूरे बिहारशरीफ शहर क्षेत्र का भ्रमण कर जायजा लिया। इसके अलावा अंबेर चौक पर गुरु लाल सहाय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही सोहडीह में जैविक खेती का भी निरिक्षण करने पहुँचे और किसानों से जैविक खेती के बारे में पूरी जानकारी ली। साथ ही इस विधि की खूब सराहना की। वहीं मुख्यमंत्री ने जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं और जनता का अभिभादन स्वीकार किया। साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजामात के बीच बिहारशरीफ़ के टाउन हॉल में जदयू कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका हालचाल जाना। बता दें कि सिएम नीतीश पर लगातार हो रहे हमलों को देखते हुए सीएम कि सुरक्षा बढ़ा दी गई है।